पुरी शंकराचार्य के पैतृक गांव में बनेगा मंशा देवी मंदिर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

Updated at : 25 Jan 2021 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
पुरी शंकराचार्य के पैतृक गांव में बनेगा मंशा देवी मंदिर, जानें कब से शुरू होगा निर्माण

Puri Peethadhishwar Jagadguru Shankaracharya Swami Nischalananda Saraswati: पुरी पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के पैतृक गांव मधुबनी जिले के हरिपुर बख्शी टोल में मंशा देवी का मंदिर बनेगा. इस मंदिर का निर्माण 24 फरवरी से शुरू होगा. रविवार को पटना के रामनगरी स्थित पुरी पीठ परिषद के बिहार प्रांतीय कार्यालय में मंदिर निर्माण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये.

ट्रस्ट की सचिव इंदिरा झा ने बताया कि जगदगुरु शंकराचार्य की प्रेरणा से इस मंदिर की परिकल्पना की गयी है. यह मंदिर लगभग पांच हजार वर्गफुट जमीन पर निर्माण होगा. मंदिर का गर्भ गृह 13 फुट लंबा और उतना ही चौड़ा होगा.

गर्भ गृह के चारों ओर 8 फुट चौड़ा परिक्रमा क्षेत्र होगा. सामने 1254 वर्ग फुट का सभागार बनेगा. ट्रस्टी प्रभाष चंद्र झा ने बताया कि मंदिर की ऊंचाई 55 से 60 फुट होगी. पुरी के शिल्पकार मंदिर के गुंबद और बाहरी हिस्से की नक्काशी करेंगे.

पीठ परिषद के बिहार प्रांत अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर की तरह प्रतिमा स्थापित की जाएगी. 31 जनवरी को हरिपुर बख्शी टोल में मंदिर निर्माण कार्यालय की शुरुआत होगी. मनसा देवी माता का मंदिर दो साल में बनकर तैयार होगा.

Posted by: Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola