Premanand Ji Maharaj: प्रेमानन्द जी महाराज ने बताया क्या व्रत में क्या खाएं क्या नहीं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Oct 2024 3:40 PM
Premanand Ji Maharaj
Premanand Ji Maharaj: यदि आपने भी नवरात्रि का व्तर रखा है और फलहार में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस पर विचार कर रहे हैं, तो प्रेमानंद महाराज जी ने आपके सभी संदेहों का समाधान कर दिया है.
Premanand Ji Maharaj: आजकल सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन अत्यधिक लोकप्रिय हो रहे हैं. स्वामी प्रेमानंद महाराज राधा रानी के परम भक्त हैं. इसके अतिरिक्त, वह सत्संग के माध्यम से लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और जीवन जीने की कला का प्रशिक्षण देते हैं. 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो चुका है. इस नौ दिवसीय पर्व में माता के विभिन्न रूपों की आराधना की जाती है. इसके साथ ही, कई भक्त माता को प्रसन्न करने और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए व्रत भी रखते हैं.
Durga Ashtami 2024 Date: दुर्गाअष्टमी के डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज, यहां देखें सही डेट
व्रत के दौरान फल खाना चाहिए या नहीं ?
प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग के वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में, प्रेमानंद महाराज का एक नया वीडियो भी इसी क्रम में वायरल हुआ है, जिसमें वह व्रत के दौरान खाने-पीने के विषय में जानकारी प्रदान कर रहे हैं. उनके अनुसार, व्रत के समय फलाहार करना आवश्यक है, यह तो सभी जानते हैं. लेकिन, फलाहार को किस प्रकार और कितनी मात्रा में लेना चाहिए, इस पर जानकारी कम है. इसके अतिरिक्त, कुट्टू, सिंघारा और समा के चावल को फलाहारी भोजन के रूप में लेना उचित नहीं है, क्योंकि ये महंगे होते हैं और त्याग का प्रतीक नहीं माने जाते हैं.
प्रेमानंद महाराज ने कहा व्रत में इन चीजों का नहीं करें उपयोग
प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जो लोग दिन में कई बार भोजन करते हैं या अन्य वस्तुएं ग्रहण करते हैं, उनका व्रत टूट जाता है. इसके साथ ही उन्हें भगवत मार्ग में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. महाराज जी ने यह भी कहा कि व्रत के दिन प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए और दिन में सोना भी नहीं चाहिए. ऐसा करने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










