Paush Purnima 2026 Lal Kitab Remedy: पौष पूर्णिमा पर करें लाल किताब के अनुसार चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Jan 2026 2:35 PM

विज्ञापन

पौष पूर्णिमा 2026 पर लाल किताब के अनुसार करें ये उपाय

Paush Purnima 2026 Lal Kitab Remedy: पौष पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है. लाल किताब के अनुसार इस दिन चंद्रमा को मजबूत करने के सरल उपाय करने से मानसिक शांति, धन लाभ और पारिवारिक सुख प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Paush Purnima 2026 Lal Kitab Remedy: साल 2026 की पहली पूर्णिमा 3 जनवरी 2026, शनिवार को मनाई जा रही है. यह पूर्णिमा पौष माह की है, जिसे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जाता है. पौष पूर्णिमा का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा से होता है और लाल किताब में इसे मन, धन, माता, सुख-शांति और भाग्य से जोड़कर देखा गया है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक ग्रह है. ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा से जुड़े उपाय करने से मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है. लाल किताब में बताया गया है कि पूर्णिमा के दिन किए गए उपाय जल्दी असर दिखाते हैं, इसलिए यह दिन विशेष रूप से फलदायी माना जाता है.

लाल किताब के अनुसार पौष पूर्णिमा का प्रभाव

लाल किताब के मुताबिक, पौष पूर्णिमा का दिन धन, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख के लिए उत्तम होता है. इस दिन चंद्रमा मजबूत स्थिति में होता है, जिससे मन स्थिर रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्र दोष या मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती है, उनके लिए यह दिन विशेष लाभकारी माना जाता है.

ये भी देखें: पौष पूर्णिमा पर इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानें महत्व

चंद्रमा को मजबूत करने के सरल उपाय

  • पौष पूर्णिमा के दिन कुछ आसान उपाय करके चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है—
  • इस दिन घर में खीर बनाएं और उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें.
  • चावल और चीनी किसी मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें.
  • शाम के समय कच्चे दूध में थोड़ा सा जल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान का भी विशेष महत्व होता है. इस दिन किए गए पुण्य कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते हैं. कुल मिलाकर, 2026 की पहली पूर्णिमा जीवन में सुख, शांति और संतुलन लाने का एक उत्तम अवसर है.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola