ePaper

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी ना करें ये चीजें, व्रत हो जाएगा बेअसर

Updated at : 31 Dec 2025 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
Paush Purnima 2026 dos and donts

पौष पूर्णिमा पर भूलकर भी ना करें ये चीजें

Paush Purnima 2026: पौष पूर्णिमा हिंदू धर्म की अत्यंत शुभ तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी-सी भूल भी मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है. जानें पौष पूर्णिमा 2026 की तिथि और कौन-से काम करने से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Paush Purnima 2026 dos and donts: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा वर्ष 2026 में 3 जनवरी, शनिवार को मनाई जाएगी. यह तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र मानी जाती है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. पौष पूर्णिमा से ही माघ मेले की शुरुआत भी होती है और स्नान, दान व पूजा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन की गई छोटी-सी गलती भी मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है, जिससे पूरे साल आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सूर्योदय के बाद सोना

पौष पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठना अत्यंत शुभ माना गया है. देर तक सोने से सूर्य देव और मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित रहना पड़ सकता है. इससे आलस्य बढ़ता है और भाग्य का साथ कमजोर हो सकता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान और पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

लड़ाई-झगड़ा या बहस करना

पूर्णिमा के दिन घर में कलह, झगड़ा या किसी से बहस करना अशुभ माना गया है. इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और मां लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं. क्रोध और कठोर वाणी से आर्थिक तंगी और रिश्तों में तनाव बढ़ता है. इस दिन शांत रहना ही श्रेष्ठ माना गया है.

तामसिक भोजन का सेवन

पौष पूर्णिमा पर केवल सात्विक भोजन करना चाहिए. मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करता है. इससे धन हानि, करियर में रुकावट और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. फल, दूध, चावल और सात्विक आहार ही ग्रहण करें.

ये भी पढ़ें: कब है नए साल की पहली पूर्णिमा? जानें तिथि, चंद्रोदय समय और महत्व

कर्ज का लेन-देन

पूर्णिमा के दिन कर्ज लेना या देना अशुभ माना गया है. इससे धन का प्रवाह रुक जाता है और आर्थिक अस्थिरता आती है. इस दिन दान-पुण्य करना शुभ होता है, लेकिन लेन-देन से बचना चाहिए. जरूरी हो तो इसे अगले दिन के लिए टाल दें. पौष पूर्णिमा पर संयम, शुद्धता और श्रद्धा से किए गए कर्म मां लक्ष्मी की कृपा दिलाते हैं और पूरे साल सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola