ePaper

Panchak 2025: इस दिन से शुरू हो रहा है साल का आखिरी पंचक, न करें ये काम, वरना संकट में पड़ सकता है परिवार

Updated at : 22 Dec 2025 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Panchak 2025

पंचक 2025

Panchak 2025: इस साल का आखिरी पंचक दिसंबर में पड़ रहा है. पंचक पांच दिनों का होता है. इस दौरान कुछ कार्यों को शुभ और कुछ को अशुभ माना जाता है. आइए जानते हैं पंचक के दौरान क्या करें और क्या नहीं करें.

विज्ञापन

Panchak 2025: हिंदू धर्म में पंचक को अशुभ अवधि माना गया है. इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. इस बार पंचक खरमास के समय पड़ रहा है, जिससे इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा. इसी कारण इस अवधि में खरमास की तरह ही विवाह, मुंडन, नामकरण, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्यों से बचना चाहिए. इस समय कुछ खास सावधानियां बरतना बेहद जरूरी माना जाता है.

पंचक कब से शुरू हो रहा है?

इस बार पंचक 24 दिसंबर 2025 से शुरू होगा और 29 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा.

पंचक के समय क्या नहीं करना चाहिए?

पलंग और बिस्तर का निर्माण

माना जाता है कि पंचक के दौरान कभी भी पलंग, खटिया या सोने के लिए नया बिस्तर नहीं बनवाना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे परिवार में अशांति फैलती है और रोग-कष्ट बढ़ते हैं.

घर का निर्माण और छत डलवाना

मान्यता के अनुसार पंचक के समय घर का निर्माण कार्य या छत डलवाना नहीं चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो सकता है.

यात्रा की दिशा

शास्त्रों के अनुसार पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की ओर यात्रा नहीं करनी चाहिए. इससे यात्रा में परेशानियां आ सकती हैं. यह दिशा यमराज और पितरों की दिशा मानी जाती है.

ईंधन का संग्रह

पंचक के दौरान घर में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील ईंधन का संग्रह नहीं करना चाहिए. इससे परिवार में तनाव उत्पन्न हो सकता है और आपसी विवाद बढ़ सकते हैं.

पंचक के समय क्या करना चाहिए?

पंचक के दौरान पूजा-पाठ करने का विशेष महत्व माना गया है. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है. इसके साथ ही मंत्रों का उच्चारण करना भी बेहद शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Panchak 2025: पांच दिनों का पंचक काल शुरू, जानें किन कामों पर है सख्त मनाही

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola