हाथ कि ये रेखाएं से होती हैं करियर में परेशानी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Feb 2025 6:00 AM
Palmistry and career related problems
Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर तीन या चार रेखाएं मौजूद हैं और वे आपस में एक-दूसरे को काटती हैं, तो ऐसे व्यक्तियों को अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. आइए समझते हैं कि यदि नौकरी में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, तो इसमें हस्तरेखा का क्या योगदान है.
Palmistry: ज्योतिष शास्त्र में हस्तरेखा शास्त्र को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है. इसके अनुसार, व्यक्ति के हाथ की रेखाओं का विश्लेषण करके उसके भविष्य से संबंधित कई पहलुओं का ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है. इस संदर्भ में, हम आज आपको उन रेखाओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके माध्यम से आप अपने करियर में आने वाली समस्याओं का पूर्वानुमान लगा सकते हैं. आइए, इन रेखाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.
यदि आपकी हथेली में सूर्य रेखा मौजूद है, लेकिन वह छोटी है या हृदय रेखा के निकट समाप्त हो जाती है, तो आपको अपनी पसंद के क्षेत्र में करियर बनाने में कठिनाई हो सकती है. इसके साथ ही, मनचाही नौकरी प्राप्त करने में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है. ऐसे व्यक्तियों को सूर्य को मजबूत करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सूर्य की मजबूती से सरकारी नौकरी के अवसर बनते हैं.
हस्तरेखा से जानें शादी के बाद कब मिलेगा संतान सुख
यदि किसी व्यक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत पर 3 या 4 रेखाएं हैं और वे एक-दूसरे को काट रही हैं, तो ऐसे व्यक्तियों के करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है और स्थिरता की कमी रहती है. यदि सूर्य रेखा अस्पष्ट है, तो व्यक्ति को सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए.
इनके लिए लाभ प्राप्त होता है
तर्जनी उंगली के ठीक नीचे गुरु पर्वत स्थित होता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों के हाथ में गुरु पर्वत उभरा हुआ होता है, वे अत्यंत भाग्यशाली माने जाते हैं. ऐसे लोग सरकारी नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी पहचान स्थापित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










