Numerology: इस मूलांक के लोग घमंड में होते हैं अंधे , खुद को समझते हैं सबसे बड़ा और दूसरों को छोटा !

Numerology (AI)
Numerology: अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के लोगों के स्वभाव के बारे में बताया गया है, जिनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है. यही आत्मविश्वास कई बार घमंड का कारण बन जाता है या लोग इन्हें घमंडी समझने लगते हैं. आइए जानते हैं ये मूलांक कौन से हैं?
Numerology: अंकशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्म तिथि को जोड़कर एक विशेष अंक निकाला जाता है. इस अंक को मूलांक कहा जाता है. यह अंक 1 से 9 नंबर तक का हो सकता है. इन अंकों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य, सोच और भविष्य के बारे में बताया जाता है. हर मूलांक के लोगों का स्वभाव और भाग्य एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होता है. अंकशास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताया गया है जिनमें आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है. कई बार यही आत्मविश्वास घमंड में बदल जाता है, जो न केवल उनके लिए बुरा होता है बल्कि दूसरों को भी प्रभावित कर देता है.
मूलांक 1
जिस व्यक्ति का जन्म 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है, उसका मूलांक 1 होता है. इन लोगों में बचपन से ही लीडरशिप की क्वालिटी होती है. यह लोग अपने छोटे-बड़े फैसले खुद लेना पसंद करते हैं. इन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं होता कि कोई दूसरा व्यक्ति इनके जीवन में दखल दे या इन पर कुछ जबरन थोपे. ये अपना काम खुद करना पसंद करते हैं. इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती. इनमें बहुत आत्मविश्वास होता है. इनके इसी स्वभाव के कारण कई बार लोग इन्हें घमंडी समझने लगते हैं और कभी-कभी इनका यही स्वभाव धीरे-धीरे घमंड में बदलने लगता है.
मूलांक 4
जिन व्यक्तियों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है. इस मूलांक के लोगों की सोच बाकी लोगों से काफी अलग होती है. इन लोगों को ज्यादा किसी से घुलना-मिलना पसंद नहीं होता. ये अपनी भावनाएं जल्दी किसी को नहीं दिखाते. ऐसे लोग बहुत कम लोगों से ही मित्रता करते हैं या जुड़ाव महसूस करते हैं. इनके चुपचाप रहने और ज्यादा न घुलने-मिलने के स्वभाव को कई लोग घमंड समझने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Horoscope Today: आज 9 दिसंबर अंक ज्योतिष, जानें दिन का अंकशास्त्रीय प्रभाव
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










