ePaper
Live Updates

Nirjala Ekadashi 2021 Today Live Updates: आज है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री और एकादशी तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी...

Updated at : 21 Jun 2021 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2021 Today Live Updates: आज है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन सामग्री और एकादशी तिथि से जुड़ी पूरी जानकारी...

Swapna Shastra

Nirjala Ekadashi 2021: आज निर्जला एकादशी का व्रत है. आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. एकादशी तिथि 21 जून की दोपहर बजकर 31 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि हो जाएगी. हर एकादशी तिथि का अलग-अलग मान्यताएं होती है. एकादशी तिथि महीने में दो बार आती है. वहीं, साल में कुल 24 एकादशी तिथि होती है. मान्यता है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि है. इस एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है. निर्जला एकादशी व्रत ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि को रखा जाता है. ये व्रत जल की एक बूंद भी ग्रहण किये बिना रखा जाता है. इस कठिन व्रत को करने के कई नियम हैं, जिनका पालन जरूर करना चाहिए. अगर आप ये व्रत पहली बार करने जा रहे हैं तो इसके नियम जानना आपके लिए बेहद जरूरी है. आइए जानते है इस दिन का धार्मिक महत्व...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

एकादशी पर ना करें चावल का सेवन

पद्म पुराण में यह उल्लेखित है कि एकादशी व्रत पर चावल‌ का सेवन नहीं करना चाहिए. मान्यता है कि जो इंसान एकादशी तिथि पर चावल का सेवन करता है उसे अगले जन्म में रेंगने वाले कीड़े का रूप मिलता है.

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

निर्जला व्रत का संकल्प लेने के बाद ना पिएं पानी

एकादशी तिथि पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तथा स्नानादि करके अगर आपने निर्जला व्रत का संकल्प लिया है तो इस दिन पानी का एक बूंद भी ना पिएं. अगर आप निर्जला व्रत नहीं रखना चाहते हैं तो आप फलाहार व्रत भी रख सकते हैं.

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

आज एकादशी तिथि पर न करें ये काम

  • निर्जला एकादशी पर जल पीना वर्जित होता है.

  • इसलिए व्रत समाप्ति के बाद ही जल ग्रहण करना चाहिए.

  • इस दिन व्रत करते समय किसी के प्रति मन में बुरे विचार नहीं रखने चाहिए.

  • इस दिन वाद-विवाद से बिल्कुल दूर रहना चाहिए.

  • हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी का बहुत महत्व है.

  • इस दिन चावल खाने से बचना चाहिए.

  • इस दिन भगवान विष्णु का ध्यान कर उनके मंत्रों का जाप करना चाहिए.

  • भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित कर सकते हैं.

  • इस दिन दान करने का विशेष महत्व है.

  • इसलिए किसी जरूरमंद और गरीब व्यक्ति को अन्न, जल, वस्त्र आदि दान करना शुभ होता है.

Nirjala Ekadashi Aarati 2021 : आज निर्जला एकादशी व्रत के दौरान इस आरती को पढ़े बिना पूजा मानी जाती है अधूरी, यहां देखें Aarati Video…

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

आज एकादशी पर भूलकर न करें ये काम

  • एकादशी व्रत के दिन भूलकर भी जुआ नहीं खेलना चाहिए. ऐसा करने से व्यक्ति के वंश का नाश होता है.

  • एकादशी व्रत में रात को सोना नहीं चाहिए. व्रती को पूरी रात भगवान विष्णु की भाक्ति, मंत्र जप और जागरण करना चाहिए.

  • एकादशी व्रत के दिन भूलकर भी चोरी नहीं करनी चाहिए. इस दिन चोरी करने पर 7 पीढ़ियों तक उसका पापा लगता है.

  • एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए व्रत के दौरान खान-पान और अपने व्यवहार में संयम के साथ सात्विकता भी बरतनी चाहिए.

  • इस दिन व्रती को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए किसी भी व्यक्ति से बात करने के लिए कठोर शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इस दिन क्रोध और झूठ बोलने से बचना चाहिए.

  • इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और शाम के समय सोना नहीं चाहिए.

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

आज का अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक

  • सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा

  • दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा

  • दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 01 बजकर 47 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 39 मिनट से 04 बजकर 34 मिनट तक

  • वर्ज्य काल रात्रि 09 बजकर 48 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक

  • भद्रा सुबह 05 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

आज का शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक.

  • विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक रहेगा

  • निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक

  • गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 32 मिनट तक

  • अमृत काल सुबह 08 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक

8:32 AM. 21 Jun 218:32 AM. 21 Jun

आज है निर्जला एकादशी का व्रत

इस बार एकादशी तिथि 20 जून की शाम 4 बजे से ही शुरू हो जाएगी. वहीं, 21 जून की दोपहर 01 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. व्रत 21 जून को ही रखा जाएगा और व्रत का पारण 22 जून यानी अगले दिन किया जाएगा.

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

निर्जला एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ 20 जून 2021 की शाम 04 बजकर 21 मिनट पर

  • एकादशी तिथि समाप्त 21 जून 2021 की शाम 01 बजकर 31 मिनट पर

  • पारण का समय 22 जून की सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 12 मिनट पर

Nirjala Ekadashi Katha: आज है निर्जला एकादशी व्रत, भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये कथा

8:43 AM. 21 Jun 218:43 AM. 21 Jun

निर्जला एकादशी पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं.

  • इसके बाद घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.

  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें.

  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें.

  • इसके बाद भगवान की आरती करें.

  • भगवान को भोग लगाएं. भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें.

  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें.

11:56 AM. 21 Jun 2111:56 AM. 21 Jun

इन बातों का रखें खास ध्यान

निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने पर मोक्ष प्राप्त होता है और जन्मों जन्मों के बंधन से मुक्ति मिल जाता है. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा की तैयारी करें. लेकिन किसी भी कारण से देर तक न सोएं. इसके बाद मंदिर को साफ करें और गंगाजल छिड़क कर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें.

आज का पंचांग 21 जून 2021, कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

8:43 AM. 21 Jun 218:43 AM. 21 Jun

एकादशी व्रत की कथा पढ़ें और श्री हरि का स्मरण करें

इस दिन ध्यान रखें कि आपको पानी नहीं पीना है, इसके अलावा एकादशी व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है. अगले दिन व्रत का पारण सुबह 8 बजे तक कर लें. इसमें नहा धोकर भोजन बनाएं, श्री हरि को भोग लगाएं. वहीं भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु बिना तुलसी के भोग स्वीकार नहीं करते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola