घर में बढ़ रही है अशांति को दूर करने के लिए करें ये असरदार टोटके
Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 May 2026 5:55 PM
नजर दोष से बचने के लिए उपाय
Nazar Dosh Remedies: नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए अपनाएं नींबू, समुद्री नमक और सरसों से जुड़े आसान उपाय. जानें घर में सुख-शांति बनाए रखने के प्रभावी वास्तु टिप्स.
Nazar Dosh Remedies: घर-परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक ऊर्जा का होना बेहद जरूरी माना जाता है. कई बार लगातार तनाव, बच्चों का बार-बार बीमार पड़ना या घर में अशांति जैसी समस्याओं को लोग नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखते हैं. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में ऐसे कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर नकारात्मकता को कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ आसान और प्रभावी उपायों के बारे में.
बच्चों की नजर उतारने का उपाय
छोटे बच्चों को अक्सर जल्दी नजर लगने की बात कही जाती है. यदि बच्चा अचानक रोने लगे, चिड़चिड़ा हो जाए या बिना कारण परेशान दिखे, तो इसे नजर दोष का संकेत माना जाता है. ऐसे में एक नींबू लें और उस पर थोड़ा नमक लगा दें. इसके बाद उस नींबू को बच्चे के सिर से पैर तक सात बार घुमाएं. फिर उस नींबू को घर से बाहर फेंक दें या बहते पानी में प्रवाहित कर दें.
मान्यता है कि इस उपाय से बच्चे पर लगी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और बच्चा जल्दी सामान्य महसूस करने लगता है. यह उपाय लंबे समय से घरेलू परंपराओं में अपनाया जाता रहा है.
बेडरूम से नकारात्मकता हटाने का उपाय
अगर घर के बेडरूम में अक्सर तनाव, झगड़े या बेचैनी का माहौल रहता है, तो समुद्री नमक का उपाय लाभकारी माना जाता है. इसके लिए कांच के एक छोटे बाउल में समुद्री नमक भरकर कमरे के किसी कोने में रख दें. हर 10 से 15 दिन के बाद इस नमक को बदलते रहें.
वास्तु मान्यताओं के अनुसार समुद्री नमक आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है. इससे कमरे का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है और रिश्तों में मधुरता बढ़ती है.
बुरी नजर से बचने का उपाय
घर को बुरी नजर से बचाने के लिए शनिवार के दिन एक काले कपड़े में थोड़ा नमक और सरसों के कुछ दाने बांध लें. इसके बाद इस पोटली को मुख्य दरवाजे पर लटका दें.
ऐसा माना जाता है कि यह उपाय घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और परिवार को बुरी नजर से बचाने में मदद करता है. नियमित रूप से यह उपाय करने से घर में सकारात्मकता और शांति बनी रहती है.
ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित पूर्णेंदु पाठक
15 साल का अनुभव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










