Navratri 2025 Day 9: नवरात्रि के अंतिम दिन माता के इस स्वरूप की होती है पूजा, जानिए क्या है विशेष
Published by : JayshreeAnand Updated At : 29 Sep 2025 11:11 AM
मां सिद्धिदात्री
Navratri 2025 Day 9: नवरात्रि के अंतिम दिन भक्त माता दुर्गा के नौवें स्वरूप, मां सिद्धिदात्री, की आराधना करते हैं. उन्हें सभी प्रकार की दिव्य शक्तियों और सिद्धियों की दाता माना जाता है. मां सिद्धिदात्री की पूजा और भक्ति से भक्त को जीवन में आठ प्रकार की दिव्य सिद्धियां प्राप्त होती हैं.
Navratri 2025 Day 9: माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं ने अपनी विशेष शक्तियां और सिद्धियां मां सिद्धिदात्री से ही प्राप्त की हैं. यहां तक कि भगवान शिव ने भी उनकी तपस्या कर सिद्धियां अर्जित की थीं श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की पूजा करने से भक्तों को जीवन में सफलता, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. मां सिद्धिदात्री की उपासना व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास, साहस और पॉजिटिविटी आती है.
मां सिद्धिदात्री का स्वरूप और महत्व
मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा का नौवां स्वरूप हैं और उन्हें कमल के आसन पर विराजमान देखा जाता है. उनके चार हाथ हैं, जो उनके दिव्य गुणों और शक्तियों का प्रतीक हैं. दाहिने हाथों में वह चक्र और गदा धारण करती हैं, जो धर्म की रक्षा और बुराई नष्ट करने का संदेश देते हैं. बाएं हाथ में वह शंख और कमल का फूल रखती हैं, जो आध्यात्मिक ज्ञान, शांति की निशानी हैं.
इन 8 सिद्धियों की होती है प्राप्ति
मां सिद्धिदात्री की पूजा और भक्ति से भक्त को जीवन में आठ प्रकार की दिव्य सिद्धियां प्राप्त होती हैं. इनमें अणिमा (अत्यंत सूक्ष्म होने की क्षमता), महिमा (विस्तार और प्रभाव बढ़ाना), गरिमा (सम्मान और प्रतिष्ठा), लघिमा (बहुत हल्का होने की शक्ति), प्राप्ति (इच्छित वस्तु प्राप्ति), प्राकाम्य (मनोकामना पूर्ण होना), ईशत्व (सर्वशक्ति और प्रभुत्व), और वशित्व (किसी पर अधिकार रखना) शामिल है.
यह भी पढ़ें: Maa Siddhidatri Chalisa: नवरात्रि के नवमी तिथि को पढ़े मां सिद्धिदात्री चालीसा, जानिए क्या है इसके लाभ
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By JayshreeAnand
कहानियों को पढ़ने और लिखने की रुचि ने मुझे पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. सीखने और समझने की इस यात्रा में मैं लगातार नए अनुभवों को अपनाते हुए खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. वर्तमान मे मैं धार्मिक और सामाजिक पहलुओं को नजदीक से समझने और लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रही हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










