Navratri 2025 Day 4 Colour: नवरात्रि के चौथे दिन पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगी मां कूष्मांडा की कृपा

Published by : Neha Kumari Updated At : 24 Sep 2025 10:28 PM

विज्ञापन

kushmanda Maa

Navratri 2025 Day 4 Colour: 25 सितंबर 2025 को, यानी नवरात्रि के चौथे दिन, मां कूष्मांडा की आराधना की जाएगी. मां कूष्मांडा को सृष्टि की रचयिता कहा जाता है. माता की आराधना करने से बुद्धि, बल और यश का आशीर्वाद मिलता है. इस दिन रॉयल ब्लू रंग का विशेष महत्व है.

विज्ञापन

Navratri 2025 Day 4 Colour: मां कूष्मांडा का स्वरूप शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक है. मान्यता है कि नवरात्रि के चौथे दिन मां की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं और जीवन से नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही जीवन में सुख-संपन्नता और सफलता आती है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष रंग के वस्त्र धारण करना और अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. चलिए जानते हैं, नवरात्रि के चौथे दिन किस रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है.

नवरात्रि के चौथे दिन धारण करें रॉयल ब्लू रंग के वस्त्र

नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इस दिन रॉयल ब्लू रंग का वस्त्र पहनना बेहद शुभ होता है. यह रंग शक्ति, आत्मविश्वास, समृद्धि और विचारों में गहराई को दर्शाता है.

पूजा विधि

नवरात्रि के चौथे दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. इस दिन रॉयल ब्लू रंग का वस्त्र धारण करना बेहद शुभ होगा. इसके बाद पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें. पूजा स्थल को फूलों से सजाएँ. फिर माता कूष्मांडा के व्रत का संकल्प लें. लकड़ी की चौकी पर पीले रंग का वस्त्र बिछाएँ और उस पर मां कूष्मांडा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर ध्यान करें. अब मां को पीले रंग का वस्त्र, फल-फूल, मिठाइयाँ, अक्षत, नैवेद्य, धूप और दीप अर्पित करें. इसके बाद मां कूष्मांडा को भोग लगाएँ. अंत में, दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां से अपनी किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना करें.

नवरात्रि के चौथे दिन करें इन मंत्रों का जाप

ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः ॥

बीज मंत्र: 

ऐं ह्रीं क्लीं कूष्मांडायै नमः ॥

स्तुति मंत्र:

या देवी सर्वभूतेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः ॥

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola