Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Vrat Katha: नवरात्रि के तीसरे दिन जरूर करें मां चंद्रघंटा की कथा का पाठ, बरसेगी मां की कृपा
Published by : Neha Kumari Updated At : 23 Sep 2025 6:15 PM
Chandraghanta Mata
Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Vrat Katha: 24 सितंबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाएगी. इस दिन पूजा-पाठ कर मां चंद्रघंटा की कथा सुनने का विशेष महत्व है. इससे घर में सकारात्मकता आती है और मन को शांति मिलती है.
Navratri 2025 Day 3 Maa Chandraghanta Vrat Katha: कल यानी 24 सितंबर को नवरात्रि के महापर्व का तीसरा दिन है. इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है. मान्यता है कि विधिपूर्वक इस दिन मां की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. मां चंद्रघंटा की आराधना से साहस और आत्मबल का आशीर्वाद मिलता है. घर से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है. इस दिन मां चंद्रघंटा की कथा सुनने का विशेष महत्व है. इससे मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बनी रहती है.
पौराणिक कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महिषासुर नाम का एक दानव हुआ करता था. दिन-प्रतिदिन उसका अत्याचार बढ़ता जा रहा था. महिषासुर ने तीनों लोकों में आतंक मचा रखा था. उसका लक्ष्य देवराज इंद्र का सिंहासन प्राप्त करना और स्वर्गलोक पर राज करना था. इसके लिए उसने लंबे समय तक देवताओं के साथ युद्ध किया.
महिषासुर के आतंक से परेशान होकर सभी देवता भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश के पास गए और उन्हें सारी बात बताई. देवताओं की व्यथा सुनकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश क्रोधित हो गए, जिससे उनके मुख से एक दिव्य ऊर्जा प्रकट हुई. इस ऊर्जा से एक देवी का जन्म हुआ. भगवान शंकर ने उन्हें अपना त्रिशूल, भगवान विष्णु ने अपना चक्र, इंद्र ने घंटा, सूर्य ने तेज, तलवार और वाहन स्वरूप सिंह प्रदान किया. मां चंद्रघंटा ने महिषासुर से युद्ध कर उसका संहार किया और देवताओं की रक्षा की. तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रूप में माता की पूजा की जाने लगी.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Navratri Kanya Pujan Gift: नवरात्रि में कन्या पूजन पर कंजक को गलती से भी ना दें ये गिफ्ट, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










