Navratri 2025, Aaj 23 September 2025 ka Panchang: आज शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन बन रहे हैं ये योग, जानें आज का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्र 2025 के दूसरे दिन बन ये शुभ योग
Navratri 2025, Aaj 23 September 2025 ka Panchang: आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए कई शुभ योग बन रहे हैं. इस अवसर पर सही समय पर पूजा-अर्चना करने से माता रानी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है. जानें आज के शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व.
Navratri 2025, Aaj 23 September 2025 ka Panchang: आज यानी 23 सितंबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri Day 2) की द्वितीया पर मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और माता रानी प्रसन्न होती हैं. इस द्वितीया तिथि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं. आइए जानें आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 September 2025).
आज 23 सितंबर 2025 का पंचांग
- तिथि: शुक्ल द्वितीया
- मास (पूर्णिमांत): अश्विन
- दिन: मंगलवार
- संवत्: 2082
- प्रतिपदा समाप्ति: रात्रि 02:55 बजे
- योग: शुक्ल रात्रि 07:59 बजे तक
- करण: किन्तुघ्न प्रातः 02:06 बजे तक, बव रात्रि 02:55 बजे तक
यह भी पढ़ें: आज नवरात्रि के दूसरे दिन जानें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय: सुबह 06:10 बजे
- सूर्यास्त: शाम 06:16 बजे
- चंद्र उदय: सुबह 07:19 बजे
- चंद्रास्त: शाम 06:58 बजे
- सूर्य राशि: कन्या
- चंद्र राशि: कन्या
- पक्ष: शुक्ल
शुभ मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:49 से दोपहर 12:37 बजे तक
- अमृत काल: सुबह 07:06 से 08:51 बजे तक
यह भी पढ़ें: मां ब्रह्मचारिणी के स्पेशल भोग और उनका धार्मिक महत्व
अशुभ समय
- राहुकाल: दोपहर 01:47 से 03:19 बजे तक
- गुलिकाल: सुबह 09:11 से 10:43 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 06:39 से 08:11 बजे तक
आज का नक्षत्र
- हस्त नक्षत्र: दोपहर 01:40 बजे तक
- नक्षत्र स्वामी: चंद्रमा
- राशि स्वामी: बुध देव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










