Magh Shivaratri 2023 Upay: नए साल की पहली मासिक शिवरात्रि पर जरूर कर लें ये उपाय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jan 2023 7:25 AM
Magh Shivaratri 2023 Upay: मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से बाबा भोलेनाथ अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस महीने मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को है. आइए जानते हैं साल 2023 की पहली मासिक शिवरात्रि पर किन उपायों को करना चाहिए.
Magh Shivaratri 2023 Upay: नए साल 2023 की पहली मासिक शिवरात्रि माघ माह की है. मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से बाबा भोलेनाथ अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस महीने मासिक शिवरात्रि 20 जनवरी को है. आइए जानते हैं साल 2023 की पहली मासिक शिवरात्रि पर किन उपायों को करना चाहिए.
कहते हैं कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के साथ ही यदि उनके पूरे परिवार का पूजन किया जाए तो सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. इसके अलावा मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष उपाय भी आपके जीवन में खुशियां ला सकते हैं.
यदि दांपत्य जीवन में खुशियां पाना चाहते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन करें. इस दिन शिवलिंग पर चंदन और माता पार्वती को सिंदूर का तिलक करना शुभ होता है.
यदि आप संतान सुख की कामना रखते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.
शादीशुदा जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन गौरी शंकर रुद्राक्ष करना भी लाभदायक माना गया है. इससे भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा मिलती है.
यदि कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए मासिक शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर एक मुट्ठी चावल अर्पित करने चाहिए. ध्यान रखें चावल खंडित नहीं होने चाहिए.
मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए और साथ ही ‘ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’ मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए. इससे कार्यों में आ रही बाधा दूर होती है.
धन लाभ की कामना रखते हैं तो मासिक शिवरात्रि के दिन घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और विधि-विधान से उसका पूजन करें. साथ ही रोजाना बेलपत्र अर्पित करना लाभदायक होता है.
जो लोग 20 जनवरी को माघ मासिक शिवरात्रि का व्रत रखेंगे, वे लोग निशाकाल में भगवान शिव का पूजन रात्रि 12 बजकर 05 मिनट कर सकते हैं. यह पूजा मुहूर्त देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक है. इस रात शिव पूजा का मुहूर्त 55 मिनट का है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










