ePaper

Marriage Muhurat 2021 : खरमास के बाद भी नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब से है विवाह का शुभ लग्न

Updated at : 12 Jan 2021 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
Marriage Muhurat 2021 : खरमास के बाद भी नहीं बजेगी शहनाई, जानिए कब से है विवाह का शुभ लग्न

Marriage Muhurat 2021, Ranchi News, रांची : 14 जनवरी को खरमास की समाप्ति होगी. इस बार इसके बाद से वैवाहिक लग्न शुरू नहीं हो रहा है.15 जनवरी से गुरु का वृद्धृत्व प्रारंभ होने से विवाह आदि शुरू नहीं होंगे. वाराणसी पंचांग के अनुसार 12 फरवरी को पूर्व दिशा में गुरु उदय होंगे. वहीं 17 फरवरी से शुक्र अस्त हो जाने की वजह से वैवाहिक कार्य 19 अप्रैल तक नहीं होंगे. इस बीच 14 मार्च से 13 अप्रैल तक खरमास भी रहेगा. अप्रैल से लेकर जुलाई तक वैवाहिक लग्न है. वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार फरवरी में दो दिन विवाह का लग्न है. फरवरी में 17 और 21 को लग्न है.

20 जुलाई से चातुर्मास शुरू हो जाने के कारण वैवाहिक लग्न नहीं है. 15 नवंबर को प्रबोधिनी एकादशी है. इस दिन से वैवाहिक लग्न शुरू हो जायेगा. वहीं मिथिला पंचांग के अनुसार फरवरी में दो दिन विवाह का लग्न है. फरवरी में 17 और 21 को लग्न है. इसके बाद अप्रैल में 16 से विवाह शुरू हो जायेगा. सबसे अधिक लग्न मई व जून में है.

Also Read: UGC Toykathon 2021 : खिलौना बनायें, गेम डिजाइन करें और पायें 50 लाख रुपये का इनाम, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

सनातम धर्म में विवाह के लिए गुरु-शुक्र तारे का उदित होना आवश्यक और शुभ माना जाता है. इस बार 16 जनवरी से गुरु का तारा उदित होगा, जबकि 12 फरवरी को अस्त होगा. ऐसे में इस दौरान विवाह नहीं होंगे.

Also Read: JTET Latest Update : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2019 में होगा बदलाव, जानिए किस विषय के अभ्यर्थियों पर इसका क्या पड़ेगा असर

शुक्र तारा अस्त होने से शादियां नहीं होंगी. गुरु तारा के अस्त होने के बाद 17 फरवरी 2021 को शुक्र तारा भी अस्त हो जाएगा. शुक्र तारा एक महीने से ज्यादा समय के लिए अस्त होगा और 20 अप्रैल 2021 को उदित होगा. इसलिए 20 अप्रैल के बाद शादियां फिर से शुरू होंगी.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव, रिम्स में हुए भर्ती

20 अप्रैल के बाद शादियां फिर से शुरू होंगी.

अप्रैल 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30.

मई 02, 03, 07, 08,12, 13, 17, 20, 21, 22, 24, 26, 27,28, 29, 30

जून 03, 04, 11, 16, 17, 18, 19,20, 22, 23, 25, 26, 27

जुलाई 01, 02, 06, 12, 13, 14, 15, 16

Also Read: Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में मकर संक्रांति के दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मैथिली पंचांग

अप्रैल 16, 23, 25, 26, 30

मई 04, 06, 10, 11, 20, 21, 24, 25, 27, 28

जून 04, 06, 10, 11, 20, 21, 24,25, 27, 28

जुलाई 01, 04, 07,14, 15

नवंबर 19, 21, 22, 24

दिसंबर 01, 02, 05, 08, 09, 10, 13.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola