ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में मकर संक्रांति के दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Updated at : 10 Jan 2021 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में मकर संक्रांति के दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़िए क्या है वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Weather Forecast Jharkhand, Ranchi News, रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. इससे आसमान में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है. रांची के मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मकर संक्रांति के अवसर पर कुहासा रहने की संभावना है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 12 जनवरी से मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है. इससे तापमान में कमी आ सकती है. 13 व 14 जनवरी को कुहासा रहने की संभावना है.

Also Read: JTET Latest Update : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2019 में होगा बदलाव, जानिए किस विषय के अभ्यर्थियों पर इसका क्या पड़ेगा असर

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, रविवार को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे. न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है. 11 जनवरी को सुबह में कुहासा व धुंध रहेगा. 12 जनवरी से मौसम में बदलाव संभव है. आसमान में बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है. इससे तापमान में कमी आ सकती है. 13 व 14 जनवरी को कुहासा रहने की संभावना है.

Also Read: Murder Case : झारखंड के खूंटी में पत्रकार के बेटे की हत्या का खुलासा, चाची और नौकर को जेल, पढ़िए क्या थी हत्या की वजह

रांची और आसपास के इलाके में शनिवार को दिन में गर्मी रही. हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आयी. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola