Margashirsha Purnima Puja Vidhi: 4 दिसंबर को है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, ऐसे करें भगवान नारायण की पूजा, बदल सकती है किस्मत

Published by : Neha Kumari Updated At : 03 Dec 2025 1:27 PM

विज्ञापन

Margashirsha Purnima Chand (AI Image)

Margashirsha Purnima: कल यानी गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है. इसके साथ ही घर से नकारात्मकता दूर होती है, मानसिक तनाव कम होता है और खुशहाली आती है. ऐसे में आपके लिए पूजा की विधि जानना बेहद ज़रूरी है.

विज्ञापन

Margashirsha Purnima Puja Vidhi: 4 दिसंबर को इस साल की आखिरी पूर्णिमा यानी मार्गशीर्ष पूर्णिमा पड़ रही है. इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखने का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यह पूजा और व्रत करता है, उस पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की कृपा बनी रहती है.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा शुरू करने से पहले क्या करें?

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें – मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें.

स्वच्छ वस्त्र पहनें – स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहनें. इस दिन सफेद और पीले रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है.

पूजा स्थल की सफाई – स्वच्छ वस्त्र पहनने के बाद पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें.

गंगाजल का छिड़काव – पूजा स्थल में गंगाजल का छिड़काव करें और उसके बाद फूलों से सजाएँ.

मार्गशीर्ष पूर्णिमा की पूजा कैसे करें?

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन सबसे पहले हाथों में जल लेकर भगवान नारायण का नाम जपते हुए व्रत और पूजा का संकल्प लें. इसके बाद भगवान नारायण और माता लक्ष्मी को धूप, अगरबत्ती, रोली, चंदन, फल, फूल, मिठाइयां और पीले रंग का वस्त्र अर्पित करें.फिर भोग लगाएँ और भगवान नारायण के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद आरती करके पूजा पूर्ण करें.शाम के समय एक बार फिर भगवान नारायण की पूजा करें और उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें.

चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें?

चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए एक लौटा लें. चांदी या तांबे का लौटा उत्तम माना जाता है. लौटे में चावल, दूर्वा, फूल और जल डालें. इसके बाद चंद्रमा के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य अर्पित करें.

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का धार्मिक महत्व, जानें बत्तीसी पूर्णिमा से इसका संबंध

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें मनोकामना पूरी करने वाले मंत्र का जप

यह भी पढ़ें: Margashirsha Purnima 2025: पूर्णिमा के दिन क्यों जरूरी है चंद्रमा की पूजा? जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा का रहस्य

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola