Mangalwar Vrat Katha: मंगलवार को इस कथा पढ़ने से दूर होंगे कष्ट, हनुमान जी की कृपा होगी बरसेगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jun 2025 8:59 AM
Mangalwar Vrat Katha
Mangalwar Vrat Katha: मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए विशेष माना जाता है. इस दिन व्रत रखकर अगर श्रद्धा से मंगलवार व्रत कथा पढ़ी जाए, तो जीवन के संकट दूर होते हैं और भक्तों पर हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती है. जानिए यह पावन कथा.
Mangalwar Vrat Katha: मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है. मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से श्रीराम की आराधना करता है, हनुमान जी स्वतः ही उस पर प्रसन्न हो जाते हैं. मंगलवार का दिन विशेष रूप से बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. यदि आप मंगलवार का व्रत रखते हैं या इसे आरंभ करने का विचार कर रहे हैं, तो इस व्रत से जुड़ी पौराणिक कथा को जानना बेहद जरूरी है. इस कथा का पाठ न केवल व्रत को पूर्णता देता है, बल्कि हनुमान जी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. यह कथा आपके मन में प्रभु हनुमान के प्रति गहरी श्रद्धा और विश्वास उत्पन्न करती है, जिससे भक्ति और संकल्प दोनों मजबूत होते हैं.
गुप्त नवरात्रि 2025 की होने वाली है शुरूआत, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि
मंगलवार व्रत कथा
- प्राचीन समय की बात है, एक नगर में एक ब्राह्मण और उसकी पत्नी निवास करते थे. दोनों ही हनुमान जी के परम भक्त थे. हर मंगलवार को वे पास के जंगल में जाकर श्रद्धा भाव से हनुमान जी की पूजा करते और उपवास रखते थे. वे हनुमान जी को भोग अर्पित किए बिना स्वयं अन्न-जल ग्रहण नहीं करते थे.
- हालांकि उनके जीवन में किसी चीज़ की कमी नहीं थी, परंतु उन्हें संतान सुख प्राप्त नहीं था. इसी कारण वे प्रत्येक मंगलवार को जंगल जाकर हनुमान जी की भक्ति करते और पुत्र की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते थे.
- एक मंगलवार से पूर्व, ब्राह्मण की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो गई. वह न तो भोजन बना सकी, न ही हनुमान जी को भोग अर्पित कर सकी. किंतु उसने यह दृढ़ संकल्प लिया कि अगले मंगलवार को व्रत रखकर भोग अर्पित करने के बाद ही भोजन करेगी.
- वह पूरे छह दिन तक उपवास पर रही, जल तक ग्रहण नहीं किया, परंतु हनुमान जी की भक्ति में लीन रही. सातवें दिन, मंगलवार को जब वह पूजा की तैयारी कर रही थी, तो उसकी हालत अत्यधिक दुर्बलता के कारण बिगड़ गई और वह मूर्छित होकर गिर पड़ी.
- उसकी इस दृढ़ भक्ति से प्रसन्न होकर हनुमान जी स्वयं प्रकट हुए और ब्राह्मण दंपती को दर्शन दिए. उन्होंने जब वरदान मांगने को कहा, तो ब्राह्मण और उसकी पत्नी ने पुत्र प्राप्ति की इच्छा जताई. हनुमान जी ने उन्हें आशीर्वाद देकर एक तेजस्वी पुत्र प्रदान किया.
- इस प्रकार, मंगलवार के व्रत और सच्ची भक्ति के प्रभाव से ब्राह्मण दंपती को संतान सुख प्राप्त हुआ. यह कथा हमें यह सिखाती है कि सच्ची श्रद्धा, संकल्प और भक्ति से हनुमान जी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










