Ashadha Gupt Navratri 2025 Date: गुप्त नवरात्रि 2025 की होने वाली है शुरूआत, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Jun 2025 8:58 AM
Ashadha Gupt Navratri 2025 Date
Ashadha Gupt Navratri 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून 2025 से शुरू हो रही है. यह विशेष साधना का पर्व होता है जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की गुप्त रूप से पूजा होती है. जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.
Ashadha Gupt Navratri 2025 Date: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है. साल में कुल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें दो सार्वजनिक (शारदीय और चैत्र) और दो गुप्त नवरात्रियां होती हैं. गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की साधना गोपनीय तरीके से की जाती है. इस बार आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार को होगी. नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी. प्रत्येक दिन देवी के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाती है. आइए जानते हैं कि इस वर्ष गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा की विधि क्या है.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है?
साल 2025 में आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 26 जून, गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 4 जुलाई, शुक्रवार को होगा. इस बार नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों तक मनाया जाएगा, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष साधना की जाएगी.
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि की शुरुआत प्रतिपदा तिथि से हो रही है, जो इस बार विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. यह योग सुबह 8:46 बजे से लेकर अगले दिन 27 जून को सुबह 5:31 बजे तक रहेगा. इस योग में किए गए कार्य सफल और फलदायी माने जाते हैं.
घटस्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त
गुप्त नवरात्रि 2025: पूजा विधि
गुप्त नवरात्रि की पूजा विधि विशेष रूप से अनुशासित और श्रद्धा से की जाती है. सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके शुद्ध हो जाएं. फिर नवरात्रि पूजा की सभी आवश्यक सामग्रियों को एकत्र करें.
मूर्ति स्थापना और जौ बोना
मां दुर्गा की प्रतिमा को लाल वस्त्र से सजाएं. एक मिट्टी के पात्र में जौ (चने) के बीज बोकर उसे पूजा स्थल पर रखें. नवमी तक प्रतिदिन उसमें जल का छिड़काव करें.
कलश स्थापना विधि
- शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना करें.
- सबसे पहले कलश को गंगाजल से भरें.
- इसके मुख पर आम की पत्तियां लगाएं और ऊपर नारियल रखें.
- फिर कलश को लाल कपड़े में लपेटें और कलावे से बांधें.
- अब इस कलश को जौ वाले मिट्टी के पात्र के पास रखें.
दुर्गा पूजन और साधना
- फूल, अगरबत्ती, दीप, कपूर आदि से मां दुर्गा की पूजा करें.
- नौ दिनों तक दुर्गा माता के मंत्रों का जाप करें और उन्हें नित्य भोग अर्पित करें.
- हर दिन माता के एक-एक रूप की आराधना करें और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें.
कन्या पूजन
- अष्टमी या नवमी के दिन नौ कन्याओं को आमंत्रित करें. उन्हें पूजा कर आदरपूर्वक भोजन कराएं.
- पूड़ी, चने और हलवे का भोग लगाकर प्रसाद रूप में कन्याओं को अर्पित करें.
घट विसर्जन और समापन
- नवरात्रि के अंतिम दिन (नवमी या दशमी) मां दुर्गा की पूर्ण विधि से पूजा करें.
- आरती करके फूल, अक्षत (चावल) चढ़ाएं और मंत्रोच्चार के साथ कलश को विसर्जित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










