महाकुंभ 2025 का पहला शाही स्नान कल, जानें इसकी तिथियां और इससे जुड़ी अहम बातें

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Jan 2025 12:31 PM

विज्ञापन

Mahakumbh 2025 first shahi snaan

Mahakumbh 2025: कल, 14 जनवरी 2025 को प्रयागराज के महाकुंभ में पहला शाही स्नान आयोजित किया जाएगा. सभी 13 अखाड़ों के स्नान का समय जानना आवश्यक है. शाही स्नान के दौरान आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. शाही स्नान के पश्चात ही आम लोग संगम में स्नान कर सकेंगे.

विज्ञापन

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का आगाज आज 13 जनवरी से हुआ है और ये 26 फरवरी, 2025 तक चलेगा, जो महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा. इस साल के महाकुंभ में पहले शाही स्नान (राजसी स्नान) की तिथि को लेकर कुछ कंफ्यूजन है. कुछ लोग 13 जनवरी को पहले शाही स्नान की तारीख बता रहे हैं, जबकि कुछ 14 जनवरी को मानते हैं.आइए जानें महाकुंभ के स्नान की तारीखें और इस महापर्व के बारे में कुछ अहम बातें.

स्नान और शाही स्नान की तिथियां

  • 13 जनवरी (सोमवार) – स्नान, पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी (मंगलवार) – शाही स्नान, मकर संक्रांति
  • 29 जनवरी (बुधवार) – शाही स्नान, मौनी अमावस्या
  • 3 फरवरी (सोमवार) – शाही स्नान, बसंत पंचमी
  • 12 फरवरी (बुधवार) – स्नान, माघी पूर्णिमा
  • 26 फरवरी (बुधवार) – स्नान, महाशिवरात्रि

जानें क्यों मनाई जाती है मकर संक्रांति, इस दिन खिचड़ी बनाने का ये है धार्मिक महत्व

महाकुंभ से संबंधित खबरों के लिए यहां देखें

महाकुंभ, हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान करने आते हैं. यह मेला भारत के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों पर आयोजित होता है: प्रयागराज (संगम), हरिद्वार (गंगा), उज्जैन (Shipra) और नासिक (गोदावरी). इस बार महाकुंभ प्रयागराज में आयोजित हो रहा है.

इस साल के महाकुंभ का विशेष महत्व है क्योंकि यह 144 वर्षों बाद हो रहा है. अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालु हिस्सा लेंगे. मान्यता है कि अक्षयवट के दर्शन भी महाकुंभ यात्रा का एक अनिवार्य हिस्सा होते हैं, जो भक्तों के लिए बहुत पुण्यकारी माना जाता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola