Krishna Janmashtami 2025: आज या कल कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? जानें ज्योतिषीय गणना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Aug 2025 7:37 AM

विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2025 on 15 or 16 august (AI Generated Image)

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख को लेकर इस बार लोगों में उलझन है, क्योंकि अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र अलग-अलग दिनों में पड़ रहे हैं. पंचांग और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानें इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है.

विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2025 Date And Time: इस साल यानी 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख तय करने के लिए यह जानना जरूरी है कि यह पर्व किस तिथि और नक्षत्र में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र के संयोग में मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इसी संयोग में रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था. इसलिए जिस दिन अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का मेल बनता है, उसी दिन जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है.

इस वर्ष अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र अलग-अलग दिनों में पड़ रहे हैं. ज्योतिषीय नियमों के अनुसार, ऐसे में अष्टमी तिथि वाले दिन ही जन्माष्टमी मनाई जाएगी. 2025 में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 11:49 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त की रात 09:34 बजे तक रहेगी. वहीं, रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की सुबह 04:38 बजे से प्रारंभ होकर 18 अगस्त की सुबह 03:17 बजे तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर भेजें अपनों को ये खास शुभकामना संदेश

15 या 16 अगस्त, कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी ?

उदया तिथि के अनुसार, 2025 में जन्माष्टमी का पावन पर्व स्मार्त और वैष्णव—दोनों संप्रदाय के लोग 16 अगस्त 2025, शनिवार को मनाएंगे.

पूजा का शुभ मुहूर्त (Shri Krishna Janmashtami 2025 Shubh Muhurat)

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा का शुभ समय 16 अगस्त की देर रात (16 और 17 अगस्त की मध्यरात्रि) 12:04 बजे से 12:45 बजे तक रहेगा. इस दौरान भक्तों के पास कान्हा की आराधना और पूजा-अर्चना के लिए लगभग 43 मिनट का विशेष समय होगा.

हालांकि, इस बार अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग नहीं बन रहा है. रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त सुबह 04:38 बजे प्रारंभ होकर 18 अगस्त तड़के 03:17 बजे समाप्त होगा. यही वजह है कि इस बार जन्माष्टमी की सही तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola