Kharmas Kab Lagega 2025 Date: इस दिन से लगेगा खरमास, सूर्य देव रहेंगे धनु राशि में

Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Nov 2025 12:27 PM

विज्ञापन

कब से आरंभ होगा खरमास 2025

Kharmas Kab Lagega 2025 Date: हिंदू धर्म में सूर्य देव के धनु या मीन राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाता है. इस अवधि में शुभ काम पूरी तरह वर्जित माने जाते हैं. साल 2025 का खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर समाप्त होगा. जानिए इसका महत्व और कारण.

विज्ञापन

Kharmas Kab Lagega 2025 Date: हिंदू धर्म में सूर्य देव के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन संक्रांति मनाई जाती है. लोग इस शुभ अवसर पर गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, सूर्य देव की पूजा करते हैं और दान-पुण्य करते हैं. सूर्य आमतौर पर हर राशि में करीब 30 दिन रहते हैं और फिर अगली राशि में प्रवेश करते हैं. इसी गोचर से जुड़ा एक खास समय है—खरमास, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है.

खरमास 2025 कब लगेगा?

साल 2025 में सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य जब धनु या मीन राशि में आते हैं, तभी खरमास शुरू होता है. इस बार सूर्य देव 14 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे. 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी. जैसे ही सूर्य मकर में प्रवेश करते हैं, खरमास समाप्त हो जाता है. इसी तरह जब सूर्य मीन राशि में जाएंगे, अगला खरमास लगेगा.

खरमास क्यों लगता है?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि धनु और मीन, दोनों ही बृहस्पति (गुरु) की राशियां हैं. बृहस्पति को देवताओं का गुरु और शुभ कार्यों का कारक ग्रह माना जाता है. जब सूर्य इन दोनों राशियों में प्रवेश करते हैं, तो गुरु का प्रभाव कमजोर या लगभग शून्य माना जाता है. इसी कारण इस अवधि में शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण जैसे किसी भी शुभ कार्य को करना मना होता है. इसे ही खरमास कहा जाता है.

खरमास में क्या होता है?

खरमास के दौरान सभी शुभ कार्य स्थगित कर दिए जाते हैं. हालांकि पूजा-पाठ, व्रत, ध्यान और दान करना बहुत शुभ माना गया है. जब सूर्य धनु या मीन से निकलकर अगली राशि—मकर या मेष—में प्रवेश करते हैं, तभी खरमास समाप्त होता है और सभी शुभ कार्य दोबारा शुरू किए जा सकते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola