Karwa Chauth 2025 Sargi Item: करवा चौथ की सरगी, जानें किन-किन चीजों को किया जाता है शामिल

Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Oct 2025 2:50 PM

विज्ञापन

करवा चौथ की सरगी में होती हैं ये चीजें

Karwa Chauth 2025 Sargi: करवा चौथ की सरगी में मठरी, सेवई, मिठाइयां और ताजे फल शामिल होते हैं, जो व्रती को पूरे दिन ऊर्जा देते हैं. इसे आमतौर पर सास या परिवार की महिलाएं बनाती हैं. धार्मिक रूप से यह पति की लंबी उम्र और वैवाहिक सुख की कामना का प्रतीक है.

विज्ञापन

Karwa Chauth 2025 Sargi: हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है. इस दिन सुबह सास या परिवार की महिलाएं सरगी देती हैं, जिसमें मीठे पकवान, फल और स्नैक्स शामिल होते हैं. यह विशेष भोजन व्रती को पूरे दिन ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है, ताकि वह निर्जला व्रत आसानी से रख सकें. हम यहां बताने जा रहें हैं करवा चौथ की सरगी का महत्व, साथ ही हम ये भी बताएंगे कि सरगी में किन चीजों को शामिल करना चाहिए.

कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत ?

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा. व्रत की शुरुआत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे तक रहेगा.

क्या है सरगी का धार्मिक महत्व ?

करवा चौथ की सुबह महिलाएं व्रत शुरू करने से पहले सरगी का सेवन करती हैं. यह खास भोजन आमतौर पर सास या परिवार की अन्य महिलाएं बनाती हैं. सरगी में मीठे पकवान, फल और कुछ स्नैक्स शामिल होते हैं. इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पूरे दिन व्रत रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा प्रदान करना है.

सरगी में शामिल व्यंजन

सरगी में पोषण से भरपूर और स्वादिष्ट व्यंजन होते हैं, जैसे मठरी, सेवईं, मिठाइयां और ताजे फल. महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार इन व्यंजनों का सेवन कर सकती हैं. यह न केवल करवा चौथ के पर्व को खास बनाता है, बल्कि भारतीय पारंपरिक खानपान का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

  • फल: सेब, केला, नारियल, अनार आदि
  • सुखा मेवा: किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट
  • पकवान और मिठाई: हलवा, घेवर, लड्डू, शकरकंद
  • पान-पान सामग्री: पान के पत्ते, सुपारी
  • सौभाग्य और शुभ चिन्ह: चने की दाल, हल्दी, सिंदूर
  • पानी और नारियल: ऊर्जा और शुद्धता बनाए रखने के लिए
  • धार्मिक दृष्टि से सरगी का विशेष महत्व है. इसे खाने से व्रती पूरे दिन निर्जला व्रत रख सकती हैं और यह पति के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और वैवाहिक सुख के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़े : सरगी की 7 सीक्रेट डिशेज

सरगी का शुभ समय (Karwa chauth sargi time)

सरगी को सरल शब्दों में कहें तो यह करवा चौथ व्रत की शुरुआत से पहले खाया जाने वाला स्वादिष्ट और पवित्र भोजन होता है. इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत आरंभ करती हैं. परंपरा के अनुसार, सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले सुबह लगभग 4 से 5 बजे के बीच किया जाता है.

यह भी पढ़े:  क्यों रखा जाता है यह व्रत? जानिए महत्व

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Aarti

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Katha

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Moon Rise Time

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola