Karwa Chauth 2025 Exact Date: कल मनाया जाएगा करवाचौथ, जानिए व्रत की सही तिथि और पूजा का समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2025 1:15 PM
इस साल कब मनाया जाएगा करवाचौथ
Karwa Chauth 2025 Exact Date: करवा चौथ 2025 का पर्व सुहागिनों के लिए बेहद खास है. पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाने वाला यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. आइए जानें इस बार की सही तिथि और पूजा का समय.
Karwa Chauth 2025 Exact Date: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. खासतौर पर उत्तर भारत में यह व्रत बड़े उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है. सुहागिनें दिनभर भूखी-प्यासी रहकर उपवास करती हैं और रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं.
कब है करवा चौथ 2025?
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर 2025 को रात 10:54 बजे प्रारंभ होगी और 10 अक्टूबर 2025 को शाम 7:38 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि 10 अक्टूबर को होने के कारण करवा चौथ का व्रत कल शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा.
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष करवा चौथ की पूजा का शुभ समय शाम 5:57 से रात 7:11 बजे तक रहेगा. महिलाएं इसी समय देवी-देवताओं की पूजा करके व्रत की विधियां पूरी करेंगी.
करवा चौथ का चंद्रोदय समय
व्रत की कुल अवधि लगभग 13 घंटे 54 मिनट की होगी, जो सूर्योदय से शुरू होकर चंद्रोदय तक चलेगी. इस बार करवा चौथ पर चांद का उदय रात 8:13 बजे होगा, जिसके बाद सुहागिनें व्रत खोलेंगी.
करवा चौथ का महत्व
करवा चौथ केवल उपवास का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, त्याग और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है. सुहागिनें पूरे वर्ष इस दिन का इंतजार करती हैं और पूरे विधि-विधान से व्रत रखती हैं. शास्त्रों के अनुसार, माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए करवा चौथ का व्रत किया था और उसी के बाद उनका विवाह हुआ था.
कई स्थानों पर इस व्रत में सरगी की परंपरा भी होती है, जिसमें सास अपनी बहू को मेवे, फल, मिठाई और श्रृंगार का सामान देती है. यह परंपरा व्रत की पवित्रता और रिश्तों की मिठास को और गहरा बनाती है.
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Mata Ki Aarti
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Vrat Katha
ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Moon Rise Time: करवा चौथ के दिन कब निकलेगा चांद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










