Karwa Chauth 2024 Moonrise Time: रविवार को मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें झारखंड में कब होगा चांद्रोदय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2024 10:09 AM
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time in Jharkhand
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time: रविवार, 20 अक्तूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी. आइए जानते हैं कि झारखंड में चांद कब दिखाई देगा और यहां महिलाएं करवा चौथ का पर्व किस प्रकार मनाएंगी.
Karwa Chauth 2024 Moonrise Time in Jharkhand: रविवार, 20 अक्तूबर को सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ मनाया जाएगा. यह पर्व कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आयोजित होता है और इसका हिंदू धर्म में विशेष स्थान है. करवा चौथ के दिन, सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए प्रातःकाल से निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ उत्तर भारत में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत अब यूपी, बिहार और झारखंड में भी प्रचलित हो रहा है. आज हम आपको यहां बतानें जा रहे हैं कि रविवार 20 अक्टूबर 2024 को झारखंड के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय कब होगा और सुहागिनें अपना करवा चौथ का व्रत कब तोड़ेगी.
Karwa Chauth 2024: जानें करवा माता के बारे में, ऐसे पड़ा करवा चौथ का नाम
Karwa Chauth 2024: कुंवारी लड़कियां भी रख सकती है करवा चौथ का व्रत, जानें नियम
Karwa Chauth 2024 Date: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, जानिए तारीख, पूजा का समय, महत्व समेत अन्य जानकारी
झारखंड के शहरों में इस समय दिखेगा करवा चौथ का चांद
गोड्डा- शाम 07:20 बजे
दुमका- शाम 07:25 बजे
साहेबगंज- शाम 07:21 बजे
पाकुड़-शाम 07:21 बजे
जामताड़ा-शाम 07:28 बजे
धनबाद-शाम 07:29 बजे
देवघर-शाम 07:26 बजे
बोकारो-शाम 07:31 बजे
गिरिडीह-शाम 07:29 बजे
रामगढ़-शाम 07:34 बजे
चाईबासा-शाम 07:35 बजे
खूंटी-शाम 07:35 बजे
लातेहार-शाम 07:36 बजे
रांची-शाम 07:35 बजे
लोहरदगा-शाम 07:38 बजे
कोडरमा-शाम 07:38 बजे
पूर्वी सिंहभूम-शाम 07:32 बजे
पश्चिमी सिंहभूम-शाम 07:32 बजे
हजारीबाग-शाम 07:33 बजे
गुमला-शाम 07:39 बजे
चतरा-शाम 07:35 बजे
गढ़वा-शाम 07:39 बजे
सिमडेगा-शाम 07:40 बजे
सरायकेला खरसांवा-शाम 07:34 बजे
करवा चौथ की रस्में
करवा चौथ की रस्में अनादि काल से एक जैसी ही रही हैं. और जबकि कई लोग सोचते हैं कि करवा चौथ का व्रत रखना और चांद देखना ही एकमात्र काम है, लेकिन वास्तव में रस्में सुबह जल्दी शुरू होती हैं और इसमें पूरा परिवार शामिल होता है.
चंद्रोदय और व्रत तोड़ना
दिन और व्रत का अंत तब होता है जब चांद उगता है. महिलाएँ छत पर या बालकनी में खड़ी होती हैं जहाँ से वे खुले आसमान को देख सकती हैं और चांद की पहली झलक देख सकती हैं. वे चुन्नी या छन्नी (कपड़ा या छलनी) के माध्यम से चांद को देखती हैं, और फिर छलनी से अपने पति को देखती हैं. ऐसा कहा जाता है कि यह चांद से आशीर्वाद माँगने और फिर उसे अपने पति को देने का एक तरीका है. इसके बाद, पति अपनी पत्नी को पानी का पहला घूंट और खाने का एक निवाला देता है, जो आमतौर पर मीठा होता है, और उसके व्रत का अंत होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










