Karwa Chauth 2025: क्या कुंवारी लड़कियां भी रख सकती है करवा चौथ का व्रत, जानें नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Oct 2025 10:50 AM
Karwa Chauth 2024 Vrat Niyam For Unmarried Girls
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत इस शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. ये व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए काफी मायने रखता है. कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को कर सकती है, पर नियम अलग होते हैं. आइए जानें
Karwa Chauth 2024: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है. विवाहित महिलाएं अपने पतियों की दीर्घायु और परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन करती हैं. यह पर्व पति-पत्नी के रिश्तों का प्रतीक है, लेकिन क्या इस दिन अविवाहित महिलाएं भी व्रत रख सकती हैं?
Karwa Chauth 2024 Date: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, जानिए तारीख, पूजा का समय, महत्व समेत अन्य जानकारी
Kartik Month 2024: कार्तिक महीने की हुई शुरूआत, जानें क्या है इस माह दीपदान का महत्व
Kartik Maas 2024: कार्तिक माह में इन कार्यों से करें परहेज, उठाना पड़ सकता है बड़ा नुकसान
कुंवारी कन्याएं भी कर सकती हैं व्रत
इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को मनाया जाएगा. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याए. अपने इच्छित वर के लिए या विवाह में आ रही बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए रख सकती हैं. उन्हें निर्जला व्रत नहीं रखना चाहिए, बल्कि कुछ फल का सेवन करते हुए व्रत का पालन करना चाहिए. रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देते समय अपनी मनोकामनाएं व्यक्त करें कि इच्छित वर की प्राप्ति हो. इन नियमों का पालन करते हुए यदि कुंवारी कन्या करवा चौथ का व्रत करती हैं, तो उन्हें व्रत का सकारात्मक फल प्राप्त होगा.
कुंवारी कन्याओं को इस तरह से करना चाहिए करवा चौथ की पूजा
कुंवारी लड़कियों या जिनकी शादी निकट भविष्य में होने वाली है, उन्हें सुबह के समय भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करनी चाहिए. इसके अलावा, शाम के समय सुहागिन महिलाओं के साथ करवा चौथ की कथा सुनते समय चावल हाथ में रखना चाहिए. करवा पूजन के दौरान सुहागिन महिलाओं के साथ बैठना तो संभव है, लेकिन पूजन में भाग लेना उचित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










