Kartik Month 2024: कार्तिक महीने की हुई शुरूआत, जानें क्या है इस माह दीपदान का महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Oct 2024 7:57 AM
Kartik Month 2024 know importance of deepdaan
Kartik Month 2024: कार्तिक महीने की शुरूआत हो गई है. इस माह में कई बातों कि अहमित होती है. आइए जानें कार्तिक माह में दीपदान का क्या महत्व है.
Kartik Month 2024: कार्तिक मास को सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र और भगवान को समर्पित माना जाता है. इसी कारण इस महीने में अनेक व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं. कार्तिक का यह पावन महीना शरद पूर्णिमा के अगले दिन से आरंभ होकर पूर्णिमा के दिन समाप्त होता है. इस अवधि में भजन, पूजन और दान-पुण्य के साथ दीपदान भी किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी के बिना इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए इस पावन महीने में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए दीपदान का आयोजन किया जाता है.
इस माह के व्रत-त्योहार : दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास को समर्पित महीना कार्तिक कल से
Diwali 2024 : कुछ इस तरह करें लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा, जानें पूरी जानकारी
आज से कार्तिक माह शुरू
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास का कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है और यह कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होता है. इस वर्ष कार्तिक मास 18 अक्टूबर 2024, शुक्रवार से शुरू होकर 15 नवंबर 2024 को समाप्त होगा.
कार्तिक मास में दीपदान का महत्व
कार्तिक मास में दीपदान का अत्यधिक महत्व है. इस मास में सूर्य, जो आकाश का सबसे बड़ा प्रकाश स्रोत है, अपनी नीच राशि तुला की ओर अग्रसर होता है. इससे जीवन में जड़ता और अंधकार की वृद्धि होती है. इसलिए इस पूरे महीने दीपक का प्रकाश, जप, दान और स्नान का विशेष महत्व होता है. इन क्रियाओं के माध्यम से जातक पर लक्ष्मी नारायण की कृपा प्राप्त होती है.
यह माना जाता है कि दीपक जलाने से मां लक्ष्मी और सभी देवी-देवता प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं. जल, शयन कक्ष, तुलसी और मंदिर में दीपक लगाना सौभाग्य और लक्ष्मी की वृद्धि में अत्यंत सहायक होता है. कहा जाता है कि शाम और सुबह सूर्य के अभाव में जहां दीपक का प्रकाश होता है, वहां देवताओं का निवास होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










