ePaper

इस माह के व्रत-त्योहार : दान, स्नान, अनुष्ठान और उपवास को समर्पित महीना कार्तिक कल से

Updated at : 17 Oct 2024 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
festivals of october november kartik maas

Festivals of Month: इस माह में प्रतिदिन भगवान विष्णु व तुलसी माता की पूजा का विधान है. हर दिन शाम में तुलसी माता के पास दीये जलाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है.

विज्ञापन

Festivals of Month|रांची, राजकुमार लाल : त्योहारों का माह कार्तिक शुक्रवार से शुरू हो रहा है. यह हिंदू पंचांग का आठवां महीना और चातुर्मास का अंतिम महीना है. इस मास में कल्पवास से लेकर गंगा स्नान तक का विशेष महत्व है. कार्तिक मास का कल्पवास गुरुवार से शुरू हो रहा है. लोग गंगा नदी के तट पर पहुंच गये हैं.

18 से शुरू हो जाएगा स्नान-ध्यान

18 अक्तूबर से स्नान-ध्यान शुरू हो जायेगा. इस माह में प्रतिदिन भगवान विष्णु व तुलसी माता की पूजा का विधान है. हर दिन शाम में तुलसी माता के पास दीये जलाकर उनकी विशेष पूजा की जाती है. वहीं प्रात: स्नान ध्यान कर तुलसी में जल देने का भी विशेष महत्व है. गीता पाठ व दीपदान का भी महत्व है.

शुक्लपक्ष की एकादशी को 4 माह बाद जगते हैं भगवान विष्णु

इसी मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद जगते हैं. उनके जगने की खुशी में देवउठनी एकादशी मनायी जाती है. इस मास के कृष्णपक्ष में नवमी तिथि की वृद्धि होने के कारण यह पक्ष 15 दिनों का है. वहीं कार्तिक महीने की कथा सुनने व पढ़ने का विशेष महत्व है.

दीपों का पर्व दीपावली 31 को

दीपों का पर्व दीपावली 31 अक्टूबर को मनायी जायेगी. इसी दिन काली पूजा भी है. 31 अक्तूबर को दिन के 3.12 बजे अमावस्या तिथि लग जायेगी, जो एक नवंबर शाम 5.14 बजे तक रहेगी. 31 को शाम में प्रदोष काल मिलने के कारण इसी दिन दीपावली का त्योहार मनाया जायेगा. वहीं एक नवंबर को स्नान दान की अमावस्या है. 29 अक्तूबर को धनतेरस है. धनतेरस को दिन के 11 बजे त्रयोदशी तिथि लग रही है.

इसी माह देवउठनी एकादशी

तिथिपर्व-त्योहार
18 अक्टूबरअशून्य शयन व्रत
20 अक्टूबरसंकष्टी गणेश चतुर्थी और करवा चौथ
24 अक्टूबरअहोई अष्टमी
28 अक्टूबररंभा एकादशी
30 अक्टूबरहनुमान जयंती
01 नवंबरस्नान दान की अमावस्या
02 नवंबरअन्नकूट
03 नवंबरयम द्वितीया व चित्रगुप्त पूजा
05 नवंबरविनायकी गणेश चतुर्थी और नहाय खाय
06 नवंबरखरना
07 नवंबरअस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ
08 नवंबरउदयाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ
09 नवंबरगोपाष्टमी
10 नवंबरअक्षय नवमी
12 नवंबरहरि प्रबोधनी एकादशी
13 नवंबरप्रदोष व्रत
14 नवंबरबैकुंठ चतुर्दशी
15 नवंबरस्नानदान व व्रत की पूर्णिमा व देव दीपावली महोत्सव
(कार्तिक मास का समापन)

Also Read

रांची के बाजार में चूड़ियों की खनक और साड़ियों की चमक, जानें कब है करवा चौथ

Karwa Chauth: करवा चौथ पर रांची में सिल्क शरारा, लाल अनारकली और लहंगा विद डिजाइनर क्रॉप टॉप का ट्रेंड

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola