ePaper

Karwa Chauth: करवा चौथ पर रांची में सिल्क शरारा, लाल अनारकली और लहंगा विद डिजाइनर क्रॉप टॉप का ट्रेंड

Updated at : 17 Oct 2024 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
karwa chauth 2024 fashion trend in ranchi

करवा चौथ में ये ड्रेस हैं ट्रेंड में. फोटो : प्रभात खबर

Karwa Chauth: करवा चौथ की तैयारी रांची में जोरों पर है. नवविवाहिताओं को इस बार सिल्क शरारा, लाल अनारकली और लहंगा विद डिजाइनर क्रॉप टॉप खूब पसंद आ रही है.

विज्ञापन

Karwa Chauth Fashion Trend: झारखंड के बाजार में करवा चौथ के लिए बिल्कुल नये कलेक्शंस आए हैं. सिल्क के शरारा के अलावा लाल रंग की अनारकली सूट भी बाजार में उपलब्ध हैं. लहंगा के अलावा डिजाइनर क्रॉप टॉप के साथ भी लहंगा पेश किया गया है. नई-नवेली दुल्हनों को यह ज्यादा पसंद आ रही है.

3000 से 20000 रुपए के कलेक्शन

ऐसे कलेक्शन 3,000 रुपए से 20,000 रुपए की कीमत पर उपलब्ध हैं. एक शॉपिंग मॉल के संचालक ने बताया कि इस बार करवा चौथ स्पेशल कलेक्शन में बॉलीवुड स्टाइल के लहंगे और क्रॉप टॉप के साथ फिश कट गाउन डिजाइन किये गये हैं. इसकी खास डिमांड है.

घाटचोला की पारंपरिक साड़ियों का दिख रहा ट्रेंड

इस बार करवा चौथ पर घाटचोला की पारंपरिक साड़ियों के ट्रेंड ने भी जोर पकड़ लिया है. इसके साथ रेडीमेड ब्लाउज का कांबिनेशन चल रहा है, जिसमें जरदोजी का काम किया गया है. बनारसी खड्डी वर्क और ऑर्गेंजा प्रिंटेंड साड़ियां भी खूब बिक रही हैं.

कांजीवरम साड़ियों को हैंडवर्क के साथ दिया नया लुक

कांजीवरम साड़ियों को हैंडवर्क के साथ नया लुक दिया गया है. इसमें रेडीमेड ब्लाउज चल रहे हैं. मधुबनी प्रिंटेंड साड़ियां, डोला सिल्क और गोट्टापत्ती की वर्क साड़ियां भी महिलाओं को खूब भा रहीं हैं. इस वर्ष बाजार में 3,000 से लेकर 25,000 रुपए तक की रेंज की करवा चौथ स्पेशल साड़ियां देखी जा सकती हैं.

सबसे ज्यादा पसंद की जा रही घाटचोला की साड़ियां

एक दुकानदार ने बताया कि करवा चौथ पर ब्राइट कलर जैसे लाल, मैरून, रानी, बैंगनी, हरा और पीले रंग के कलेक्शन ज्यादा लाये गये हैं. घाटचोला की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं.

थ्रीडी डिजाइनर व ब्राइडल मेहंदी की प्री बुकिंग

महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाने के लिए मेहंदी डिजाइनरों की प्री बुकिंग कर ली है. मेहंदी डिजाइनर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी के लिए 300-2,500 रुपए चार्ज कर रहे हैं. होम सर्विस की सुविधा 18 अक्टूबर तक ही मिलेगी.

इसके बाद महिलाओं को डिजाइनर के पास आना होगा, जिसके लिए महिलाओं ने पहले से ही अप्वाइंटमेंट ले लिया है. मेहंदी डिजाइनरों ने बताया इस बार करवा चौथ स्पेशल मेहंदी में थ्री डी डिजाइनर मेहंदी और ब्राइडल मेहंदी का क्रेज है. इसकी एडवांस बुकिंग चल रही है.

पूजा के लिए करवा 25 रुपए में, तो चलनी 35 रुपए में

बाजार में इस समय पूजा थाली सेट के अलावा अलग से करवा यानी कलश और चलनी की बिक्री हो रही है. बाजार में मिट्टी, पीतल, स्टील और चांदी के करवा भी उपलब्ध हैं, जिसे काफी आकर्षक डिजाइन दिया गया है.

चलनी को दिया आकर्षक डेकोरेटिव लुक

चलनी को भी डेकोरेटिव लुक दिया गया है. चलनी को लाल चुनरी से सजाया गया है. वहीं मिठाई के रूप में बाजार में चीनी के करवा भी देखे जा रहे हैं. बाजार में मिट्टी का करवा 25 रुपए की रेंज से शुरू है. वहीं, पीतल की कीमत 125 रुपए से शुरू है. वहीं चलनी के करवा की कीमत 35 रुपए से आरंभ है. पूजा थाली सेट की शुरुआती रेंज 125 रुपए है.

नवविवाहिताओं ने कहा

मेरी शादी इस वर्ष 13 फरवरी को हुई है. यह मेरा पहला करवा चौथ है. इसको लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं. मेहंदी की प्री बुकिंग भी करा चुकी हूं.

मंशा किंगर, रातू रोड

मेरी शादी दिसंबर 2023 में हुई है. यह मेरा पहला करवा चौथ है. नई नवेली दुल्हन की तरह पूरे सोलह शृंगार में करवा चौथ मनाने की तैयारी है.

भावना गिरधर कपूर, इंद्रपुरी

यह मेरा पहला करवा चौथ है. पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का यह मेरा पहला करवा चौथ पर्व है. खरीदारी करने में जुटी हुई हूं.

ईशा पोद्दार, कांके रोड

Also Read

Karva Chauth 2024: करवा चौथ पर लड़की के मायके से आती हैं ये सारी चीजें

Mitti ka Karwa on Karwa Chauth: करवाचौथ पर मिट्टी के करवे से दें चंद्रदेव को अर्घ्य

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola