झारखंड में इंटर पास स्टूडेंट्स को केंद्र सरकार से मिलेगी छात्रवृत्ति

Updated:
विज्ञापन

स्टूडेंट्स. सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

केंद्र सरकार इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई के लिए 2026 से ₹10,000 प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप देगी. यह योजना कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए है, जिसमें झारखंड के 1878 विद्यार्थियों को कोटा मिलेगा.

विज्ञापन

केंद्र सरकार वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये देगी. इस स्कीम के तहत झारखंड के 1878 विद्यार्थियों का कोटा निर्धारित किया गया है. इस बाबत झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा ने केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) सहित राज्य के सभी सरकारी विवि के कुलपति को पत्र भेजकर इस स्कीम के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन कराने के लिए संबंधित कॉलेजों को दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है. 

इन विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति 

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्ष प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण झारखंड का कोटा रिक्त रह गया. अध्यक्ष ने कहा है कि इस स्कीम के तहत वैसे विद्यार्थी, जो वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट कला, वाणिज्य व विज्ञान की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हों. साथ ही टॉप 20 परसेंटाइल के अंतर्गत आते हों. वैसे सभी मेधावी विद्यार्थियों को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, नयी दिल्ली के द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान किया जाना है. छात्रवृत्ति संबंधी विस्तृत जानकारी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है. विद्यार्थी स्वयं (scholarships.gov.in) पर लॉगिन कर अपना आइडी बना कर डाटा जमा कर सकते हैं. 

छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से 

छात्रवृत्ति का भुगतान केंद्र द्वारा डीबीटी के माध्यम से सीधे किया जायेगा. संबंधित विद्यार्थी को अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी, अंक पत्र, अपने बैंक का खाता विवरणी, आधार संख्या के साथ-साथ इंटरमीडिएट का रोल नंबर व रोल कोड (एक साथ 10 डिजिट में) लिखना है. डॉ हांसदा ने कहा है कि वर्ष 2024 के वैसे पूर्ववर्ती विद्यार्थी, जो पिछले वर्ष पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं, रिन्युएल के लिए अपना आवेदन कर सकेंगे. अध्यक्ष ने कहा कि छात्रवृत्ति भुगतान होने या नहीं होने पर किसी प्रकार का दावा जैक स्वीकार नहीं करेगा.

ये भी पढ़ें- अपराध की दुनिया में पलामू के गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का अंत, 2 सगे भाइयों की हत्या कर आया था सुर्खियों में

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर प्रिंस खान के साथ मिलकर सुजीत सिन्हा चलाता था खौफ का साम्राज्य, पाकिस्तान से भी जुड़े हैं तार




विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola