BARC, नेवी और दरोगा समेत 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर चुका है अभय तिवारी, CID ने एजेंसियों से मांगे सारे रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

अभय तिवारी की फाइल फोटो जिसने 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी परीक्षा में धांधली की जांच में नया मोड़ आया है. टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी ने 12 प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं, जिनमें बी.ए.आर.सी., नौसेना और दरोगा परीक्षा शामिल हैं. सीआईडी अब इन परीक्षाओं की प्रामाणिकता की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची : सीआई़डी छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेज और पूछताछ के क्रम में कई चौंकाने वाले नये तथ्य उजागर हुए हैं. पता चला है कि जेपीएससी की परीक्षा आयोजित करनेवाली एजेंसी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर रहा अभय तिवारी कई केंद्रीय परीक्षाएं भी उत्तीर्ण कर चुका है. पहली नजर में सीआईडी अभय को ही संदिग्ध मान रही है. सीआईडी ने इन सभी परीक्षाओं का आयोजन करनेवाली एजेंसियों ने अभय तिवारी से जुड़े सारे रिकार्ड मांगे हैं. अभी सीआईडी को यह प्रारंभिक जानकारी मिली है. इन सभी परीक्षाओं में वह वास्तव में पास हुआ है या नहीं इसकी जांच चल रही है.

विज्ञापन

इन परीक्षाओं में सफल हो चुका है अभय तिवारी

अभय तिवारी के पास से जिन परीक्षाओं में सफल होने के सर्टिफिकेट मिले हैं, उनमें वर्ष 2018 की पुलिस अवर निरीक्षक लिखित परीक्षा, नौसेना में एसएआर पद के लिए वर्ष 2013 में हुई लिखित परीक्षा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बीएआरसी) में सहायक पद के लिए वर्ष 2014 की लिखित परीक्षा, आइआरबी कांस्टेबल लिखित परीक्षा, वर्ष 2018 की सीआरपीएफ हेडकांस्टेबल (लिखित एवं टाइपिंग) परीक्षा, वर्ष 2014 में नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की प्रारंभिक परीक्षा, जेएसएससी की पीजीटी शिक्षक और सीजीएल परीक्षाएं तथा जेपीएससी की एसीएफ, एफआरओ, एफएसओ और 11वीं-13वीं झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षाएं शामिल हैं. अब सीआईडी यह जांच करेगी कि ये सब सही हैं या इसमें भी कई फर्जीवाड़ा किया गया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड के आईटीआई और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में खुलेंगी 11 डेटा-एआई लैब, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

रेंजर परीक्षा से संबंधित कुछ और तथ्य सामने आये

जेपीएससी की परीक्षाओं में हुई धांधली की जांच के क्रम में रेंजर की परीक्षा में भी गड़बड़ी की कुछ नयी शिकायतें मिली है. आरोप है कि फॉरेस्टगार्ड के पद पर तैनात कुछ लोगों ने गलत तरीके से परीक्षा पास कर ली है. प्यारे लाल साव, ओम प्रकाश शर्मा, एस कुमार, अमन साथ, अमर आनंद सरस्वती, पंकज कुमार, रंजीत रविदास जैसे कुछ नाम सामने आये है, जिनके संबंध में जांच हो रही है. इनलोगों पर आरोप है कि इन्होंने स्वयं परीक्षाएं पास की या दूसरे लोगों की मदद की. इधर, ओएमआर शीट की कॉपी तथा छात्रों की शिकायतें सीआइडी को लगातार मिल रही है. इसमें से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सीआइडी कार्रवाई कर रही है. वहीं, टीडीपीएस के भी फरार निदेशक की भी तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: JPSC Scam: रांची के इस कोचिंग सेंटर में तैयार होता था आंसर, CID रेड में एडमिट कार्ड-मार्कशीट जब्त


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola