Kartik Amavasya 2025: कार्तिक अमावस्या आज, जानें इस दीपक जलाने का है विशेष महत्व

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Oct 2025 8:11 AM

विज्ञापन

कार्तिक अमावस्या पर दीपक जलाने का विशेष महत्व

Kartik Amavasya 2025: कार्तिक अमावस्या आज है, एक ऐसा दिन जब स्नान, दान और पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र या धन दान करें और भगवान विष्णु, लक्ष्मी व गणेश की आराधना करें.यह दिन जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है.

विज्ञापन

Kartik Amavasya 2025: सनातन धर्म में कार्तिक अमावस्या का बहुत खास महत्व माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर ही दीपावली का पर्व मनाया जाता है, जब घर-घर में दीप जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. इस साल कार्तिक अमावस्या का व्रत 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को रखा जाएगा. यह दिन दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है.

अमावस्या की तिथि और ग्रह स्थिति

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे से होगी और इसका समापन 21 अक्टूबर शाम 5:54 बजे पर होगा. इस दौरान सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा सुबह 9:36 बजे तक कन्या राशि में रहेंगे, उसके बाद तुला राशि में प्रवेश करेंगे. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 2:55 से शाम 4:20 बजे तक रहेगा. ज्योतिषाचार्य डॉ. एन. के. बेरा के अनुसार, दिवाली 20 अक्टूबर की रात को मनाई जाएगी और स्नान-दान का पुण्य कर्म अगले दिन यानी 21 अक्टूबर की सुबह किया जाएगा.

कार्तिक अमावस्या का धार्मिक महत्व

पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए दान, भोजन और वस्त्र अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है. ऐसा करने से पूर्वजों की कृपा परिवार पर बनी रहती है और घर में शांति आती है. कहा जाता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन किए गए शुभ कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए इस दिन भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और गणेश जी की विशेष पूजा की जाती है.

स्नान और दान का महत्व

कार्तिक अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदी या घर पर गंगाजल मिले जल से स्नान करना शुभ माना गया है. स्नान के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें. माना जाता है कि इस दिन किए गए स्नान और दान से न केवल पापों से मुक्ति मिलती है, बल्कि मनुष्य का भाग्य भी चमक उठता है. आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए तुलसी की माला से 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करने की भी परंपरा है.

अमावस्या का व्रत और पूजा विधि

कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं. व्रत करने वाले सुबह स्नान और दान के बाद भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करें. पूजा में फल, फूल, वस्त्र, दीपक और मिठाई अर्पित करें. दिन में विष्णु पुराण का पाठ करना शुभ होता है और शाम को दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए. पूजा के बाद प्रसाद वितरण करें और सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत का पारण करें.

दीपक जलाने का विशेष महत्व

    क्योंकि इस बार अमावस्या दिवाली के साथ पड़ रही है, इसलिए दीपक जलाने का विशेष महत्व है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि लक्ष्मी पूजन के बाद दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है. दीपक जलाने से अंधकार दूर होता है और जीवन में नई रोशनी, समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.

    कार्तिक अमावस्या का दिन आत्मशुद्धि, दान और भक्ति का प्रतीक है. इस दिन किए गए अच्छे कर्म, पूजा-पाठ और दीपदान जीवन में खुशहाली और शांति लाते हैं. इसलिए 21 अक्टूबर 2025 को कार्तिक अमावस्या के शुभ दिन पर स्नान, दान और दीप प्रज्वलन जरूर करें — यह आपके जीवन को सकारात्मकता और समृद्धि से भर देगा.

    विज्ञापन
    Shaurya Punj

    लेखक के बारे में

    By Shaurya Punj

    शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

    Prabhat Khabar App :

    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Download from Google PlayDownload from App Store
    विज्ञापन
    Sponsored Linksby Taboola