Kalpavas: माघ मास में शुरू हुआ साधना का कल्पवास
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2026 9:35 AM
माघ मेले में कल्पवास: जहां साधना बनती है जीवन दर्शन
Kalpavas: माघ मास में प्रयागराज के संगम तट पर कल्पवास की पावन परंपरा आरंभ होती है. वेद-पुराणों में वर्णित यह साधना मोक्ष, पुण्य और आध्यात्मिक शांति का मार्ग मानी जाती है.
- डॉ मनोज त्रिपाठी, वाराणसी
Kalpavas: प्रयाग के संगम पर कल्पवास की परंपरा प्राचीन काल से है. इसका उल्लेख वेद और शास्त्रों में भी मिलता है. कल्पवास पौष पूर्णिमा से शुरू होकर माघ पूर्णिमा तक चलता है, जिसकी शुरुआत इस बार 3 जनवरी से हो चुकी है और यह 1 फरवरी तक चलेगा. कल्पवास ऐसी साधना है, जिसके माध्यम से तीर्थराज प्रयाग में कल्पवासी मोक्षदायिनी विहंगम गंगा तट पर हाड़ कंपाने वाली सर्दी में महीने भर के लिए सांसारिक माया-मोह की चिंता छोड़ सिर्फ परलोक का मनोरथ करते हैं.
माघ मेले में कल्पवास का विशेष आध्यात्मिक महत्व
प्रयागराज में माघ मेले में कल्पवास का अत्यधिक महत्व माना गया है. त्रिवेणी के संगम पर बसने वाली अस्थायी आध्यात्मिक नगरी में जप, तप, होम, यज्ञ, धूनी की बयार और संतों के प्रवचन आदि गतिविधियां एक मास तक कल्पवासियों को बांधे रखती हैं. यहां विभिन्न संस्कृतियां, धर्म और विभिन्न विचारधाराओं का भी संगम होता है. विभिन्न प्रांतों से आये तीर्थयात्री आपस में विचार-विमर्श कर ज्ञान का आदान-प्रदान करते हैं. यह ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का प्रतीक है.
कल्पवास का अर्थ और साधना की कठिन प्रक्रिया
कल्पवास का अर्थ है- संगम के तट पर निवास कर वेदाध्ययन और ध्यान करना. पापनाशिनी और मोक्षदायिनी विहंगम गंगा तट पर हाड़ कंपाने वाली सर्दी में पूरे एक महीने तक कल्पवासी तीन बार स्नान, जमीन पर शयन, जप, तप, होम, यज्ञ कर साधु-संतों की धूनी की मनमोहनक सुगंध में प्रवचन का श्रवण, एक समय भोजन या फलाहार कर कल्पवास करेंगे. इस अवधि में कल्पवासी या तीर्थयात्री अन्न, काला तिल, ऊन, वस्त्र एवं बर्तन आदि का दान करते हैं.
महाभारत में वर्णित कल्पवास का अद्भुत फल
महाभारत में कहा गया है कि एक सौ साल तक बिना अन्न ग्रहण किये तपस्या करने का जो फल है, माघ मास में कल्पवास करने भर से प्राप्त हो जाता है. एक प्रसंग में मार्कंडेय धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं- “राजन प्रयाग तीर्थ सब पापों को नाश करने वाला है. प्रयाग में जो भी व्यक्ति एक महीना, इंद्रियों को वश में करके स्नान-ध्यान, पूजा-पाठ, यज्ञ और संतों के सानिध्य में प्रवचन करने और श्रवण से मोक्ष प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें: शुरू हुआ माघ मेला, इन तिथियों पर मिलेगा अमृत स्नान का लाभ
कल्पवास के दो प्रकार: चंद्रमास और शौर्य मास
कल्पवास दो प्रकार का होता है- पहला, चंद्रमास और दूसरा शौर्य मास का कल्पवास. पौष पूर्णिमा से माघी पूर्णिमा तक चंद्रमास का कल्पवास रहता है और मकर संक्रांति से कुंभ संक्रांति तक शौर्य मास. कल्पवास को धैर्य, अहिंसा और भक्ति के लिए जाना जाता है. पुराणों में ‘प्रयागराज’ को सभी तीर्थो का राजा कहा गया है. अयोध्या, मथुरा, मायापुरी, काशी, कांची, उज्जैन, और द्वारका ये सात परम पवित्र नगरी मानी जाती हैं. ये सातों तीर्थ महाराजाधिराज प्रयाग की पटरानियां हैं. इन्हीं सब कारणों से भूमंडल के समस्त तीर्थो में प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ है. यहां माघ मकर में प्रतिवर्ष एक महीने का बड़ा मेला लगता है. मेले में आने वाले करोड़ों श्रद्धालु पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं. यहां एक महीने के कल्पवास का बहुत माहात्म्य है. मान्यता है कि स्वर्ग में निवास करने वाले देवता भी दुर्लभ मनुष्य का जन्म पाकर प्रयाग क्षेत्र में कल्पवास करने की इच्छा करते हैं.
गृहस्थ कल्पवासियों का पर्ण कुटी जीवन
इस कल्पवास अवधि में जो भी गृहस्थ कल्पवास का संकल्प लेकर आया है, वह पर्ण कुटी में रहता है. इस दौरान दिन में एक ही बार भोजन किया जाता है तथा मानसिक रूप से धैर्य, अहिंसा और भक्तिभावपूर्ण रहा जाता है. यहां झोपड़ियों (पर्ण कुटी) में रहने वालों की दिनचर्या सुबह गंगा-स्नान के बाद संध्यावंदन से प्रारंभ होती है और देर रात तक प्रवचन और भजन-कीर्तन जैसे आध्यात्मिक कार्यों के साथ समाप्त होती है.
प्रयागे माघ पर्यन्त त्रिवेणी संगमे शुभे।
निवासः पुण्यशीलानां कल्पवासो हि कश्यते॥
- (पद्मपुराण)
कल्पवास से मोक्ष और जन्म-जन्मांतर से मुक्ति
कल्पवास के संदर्भ में माना गया है कि कल्पवासी को इच्छित फल तो मिलता ही है, उसे जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्ति मिल जाती है. महाभारत में कहा गया है कि एक सौ साल तक बिना अन्न ग्रहण किये तपस्या करने का जो फल है, माघ मास में कल्पवास करने भर से प्राप्त हो जाता है. पुराणों में तो यहां तक कहा गया है कि आकाश तथा स्वर्ग में जो देवता हैं, वे भूमि पर जन्म लेने की इच्छा रखते हैं. वे चाहते हैं कि दुर्लभ मनुष्य का जन्म पाकर प्रयाग क्षेत्र में कल्पवास करें.
कल्पवास से सुरक्षित होता है स्वर्ग का मार्ग
महाभारत के एक प्रसंग में मार्कंडेय धर्मराज युधिष्ठिर से कहते हैं कि राजन्! प्रयाग तीर्थ सब पापों को नाश करने वाला है. जो भी व्यक्ति प्रयाग में एक महीना, इंद्रियों को वश में करके स्नान-ध्यान और कल्पवास करता है, उसके लिए स्वर्ग का स्थान सुरक्षित हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










