Jaya Ekadashi Katha in Hindi: आज जया एकादशी पर पढ़ें ये पावन कथा, जो दिलाती है विजय और सुख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Jan 2026 8:31 AM

विज्ञापन

जया एकादशी व्रत कथा

Jaya Ekadashi Vrat Katha in hindi: जया एकादशी के दिन यह पवित्र व्रत कथा पढ़ने से भगवान विष्णु की कृपा मिलती है। यह कथा पापों से मुक्ति, कष्टों के नाश और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करती है।

विज्ञापन

Jaya Ekadashi Katha in hindi: माघ मास के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी इस साल आज 29 जनवरी को मनाई जाएगी. यह व्रत भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है. इस दिन पूजा के बाद व्रत कथा पढ़ना जरूरी माना जाता है, तभी व्रत पूरा माना जाता है.

जया एकादशी व्रत कथा (Jaya Ekadashi 2025 Vrat Katha)

पद्म पुराण के अनुसार, एक बार धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि जया एकादशी का महत्व क्या है. तब श्रीकृष्ण ने बताया कि यह व्रत करने से मनुष्य को भूत-प्रेत और पिशाच योनि से मुक्ति मिलती है.

पुष्पवती और माल्यवान की कहानी

एक समय देवराज इंद्र स्वर्ग के सुंदर वन में अप्सराओं और गंधर्वों के साथ थे. वहाँ अप्सरा पुष्पवती और गंधर्व माल्यवान भी मौजूद थे. दोनों एक-दूसरे की सुंदरता पर मोहित हो गए.

इंद्र को खुश करने के लिए उन्हें नृत्य और संगीत प्रस्तुत करना था, लेकिन उनका मन एक-दूसरे में ही लगा रहा. इंद्र को यह अनादर लगा और वे क्रोधित हो गए. उन्होंने दोनों को श्राप दिया कि वे स्वर्ग से गिरकर धरती पर पिशाच योनि में जन्म लेंगे और कष्ट झेलेंगे.

धरती पर कष्ट

श्राप के कारण वे हिमालय पर्वत पर पिशाच बनकर रहने लगे. उन्हें बहुत दुख और कष्ट सहने पड़े.

अनजाने में हुआ व्रत

एक दिन माघ शुक्ल एकादशी आई. उस दिन उन्होंने कुछ भी अन्न नहीं खाया, केवल फल-फूल से दिन बिताया. रात बहुत ठंडी थी, वे एक पीपल के पेड़ के नीचे बैठे रहे और ठंड के कारण सो नहीं पाए. इस तरह उनसे अनजाने में उपवास और रात्रि जागरण हो गया.

भगवान की कृपा

सुबह होते ही भगवान विष्णु की कृपा से वे पिशाच योनि से मुक्त हो गए और उन्हें सुंदर शरीर मिल गया. फिर वे स्वर्ग लौट गए.

ये भी पढ़ें:  जया एकादशी के दिन ये राशियां रहें सावधान, वरना व्रत का फल हो सकता है प्रभावित

इंद्र को आश्चर्य

स्वर्ग पहुंचकर उन्होंने इंद्र को प्रणाम किया. इंद्र ने पूछा कि श्राप से मुक्ति कैसे मिली. तब माल्यवान ने बताया कि जया एकादशी व्रत के प्रभाव और भगवान विष्णु की कृपा से यह संभव हुआ.

कथा से सीख

जया एकादशी की इस कथा से हमें ये सीख मिलती है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा से जया एकादशी का व्रत करता है, उसे भगवान विष्णु की कृपा मिलती है. ऐसे व्यक्ति को मृत्यु के बाद बुरी योनियों में कष्ट नहीं झेलना पड़ता.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola