कब से शुरू है होलाष्टक, इस दौरान क्यों नहीं करना चाहिए शुभ कार्य

Published by : Shaurya Punj Updated At : 03 Feb 2025 4:50 PM

विज्ञापन

Holashtak 2025 Start Date

Holashtak 2025 Start Date: होलाष्टक होली के त्योहार से आठ दिन पूर्व प्रारंभ होता है. इस अवधि में शुभ कार्य जैसे विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस समय में दिए गए आशीर्वाद भी व्यर्थ हो जाते हैं.

विज्ञापन

Holashtak 2025: होलाष्टक वह समय तिथि है, जो होली त्योहार से आठ दिन पहले इसका शुभारंभ होता है. इस दौरान मंगलकारी कार्य जैसे – विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भूलकर भी न करना चाहिए.ऐसी मान्यता है कि इस दौरान वरदान भी व्यर्थ हो जाता है. साथ ही इसकी शुरुआत हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को शुरू हो जाता है.

होलिका दहन कब मनाया जाएगा

वैदिक पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह की पूर्ण पूर्णिमा तिथि की शुभारंभ 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी.वहीं, इसका समापन अगले दिन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर पूर्ण होगा.पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च, 2025 को किया जाएगा. इसके साथ ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 2025 रात 11 बजकर 26 मिनट से अगले दिन 14 मार्च 12 बजकर 29 मिनट तक पूर्ण होगा.

होलाष्टक की शुरुआत

वैदिक पंचांग के मुताबिक, इस साल होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च 2025 दिन शुक्रवार से होगी.वहीं, इसका पूर्ण 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार को होलिका दहन के साथ होगा, यह होली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

होलाष्टक के दौरान क्यों नहीं करना चाहिए शुभ कार्य?

ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से, ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक के दौरान सभी आठ ग्रह अशुभ होते हैं.वहीं इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाता है. साथ ही इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य किए जाएं, तो उनमें बाधाएं उत्पन्न होती हैं, साथ ही वे सफल नहीं हो पाते हैं. यही वजह है की लोग इस समय किसी भी तरह के मंगल कार्य करने से बचते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola