Hartalika Teej 2024 Mehendi: हरियाली तीज पर मेहंदी लगाना इसलिए माना जाता है जरूरी, जानें धार्मिक महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Aug 2024 2:35 PM
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर मेहंदी लगाने का ये है धार्मिक महत्व
Hartalika Teej 2024 Mehendi Design: हरतालिका तीज का त्योहार सितंबर माह में मनाया जाएगा. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरतालिका तीज में मेहंदी लगाने के धार्मिक महत्व के बारे में
Hartalika Teej 2024 Mehendi Design: हरियाली तीज हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस शुभ अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं हरतालिका तीज में मेहंदी लगाने का धार्मिक महत्व क्या है
हाथों में मेहंदी लगाना है शुभ
शुभ कार्यों में हाथों में मेहंदी लगाना अच्छा माना जाता है. करवा चौथ, सावन के अलावा हरतालिका तीज के अवसर पर भी महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, जिसका विशेष ही महत्व है. यह माता पार्वती और भगवान शिव से जुड़ा है. माना जाता है कि भगवान शिव इससे प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल प्रदान करते हैं. इसके पीछे शिव-पार्वती से जुड़ा एक पौराणिक कथा भी है.
Hartalika Teej 2024: पहली बार करने जा रही हैं हरतालिका तीज, तो इन चीजों का जरूर रखें ध्यान
Aja Ekadashi 2024: कल मनाई जाएगी अजा एकादशी, यहां देख लें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Vishwakarma Puja 2024: सितंबर माह में मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, यहां जान लें पूजा विधि
हरतालिका तीज में मेहंदी का महत्व क्या है ?
मान्याताओं के अनुसार पार्वती मां ने शिव शंकर को मन ही मन अपना पति मान लिया था. मां पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए कठोर तपस्या कि थीं. उन्होंने हाथों में मेंहदी लगाकर कई सालों की घोर तपस्या की. उनकी इस पूजा से खुश होकर भगवान शिव उनसे मिलने आएं. पार्वती मां के हाथों में रचि सुंदर मेहंदी भोले शंकर को भा गई और वो इसे देखकर प्रसन्न हो गए. इसके बाद उन्होंने पार्वती की तपस्या से खुश होकर उनसे विवाह करना स्वीकारा. इस कहानी के कारण भी हरतालिका तीज में मेहंदी की अहमियत बढ़ जाती है.
कब मनाया जा रहा है हरतालिका तीज का त्योहार ?
इस साल हरतालिका तीज व्रत शुक्रवार 6 सितंबर को रखा जाएगा. हालांकि तृतीया तिथि का आरंभ गुरुवार 5 सितंबर की दोपहर में 12 बजकर 22 मिनट पर होगा जो अगले दिन यानी 6 सितंबर को सुबह 3 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. तृतीया तिथि उदयकाल में शुक्रवार 6 सितंबर को रहेगी ऐसे में हिन्दू पंचांग के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को ही रखा जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










