हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

Updated:
विज्ञापन

हरियाली अमावस्या

हरियाली अमावस्या पर पौधरोपण को बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ खास पौधे जीवन की परेशानियों को दूर करने और सुख-समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं. अगर आप भी इस दिन पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो जानें कौन-से पौधे माने जाते हैं सबसे शुभ.

विज्ञापन

Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर कुछ खास पेड़-पौधे लगाने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

Image

हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये शुभ पेड़-पौधे

1. पीपल का वृक्ष

पौराणिक मान्यता के अनुसार, पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना जाता है. मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर पीपल का पौधा लगाने से पितृ दोष से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति की प्राप्ति होती है.

2. बरगद या वट वृक्ष

हिंदू धर्म में बरगद को अमरता और वंश वृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर बरगद का पेड़ लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: आज है श्रावण अमावस्या, जानें स्नान-दान का शुभ समय और किन चीजों का करें दान

3. आंवला का पौधा

आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास माना जाता है. आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के लिए हरियाली अमावस्या पर आंवले का पौधा लगाना शुभ माना जाता है.

4. शमी का पौधा

भगवान शिव और शनिदेव को शमी प्रिय माना जाता है. हरियाली अमावस्या पर शमी का पौधा लगाने से साढ़ेसाती, ढैया और शनि संबंधी दोषों का प्रभाव कम होने की मान्यता है.

5. तुलसी का पौधा

हरियाली अमावस्या पर तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. इसे घर के आंगन या उत्तर दिशा में लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर रहने की धार्मिक मान्यता है.

यह भी पढ़ें: ग्रहण का गर्भस्थ बच्चे पर क्या पड़ता है असर? जानें धार्मिक आस्था, मान्यता और इससे बचने के पीछे की असली वजह



विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola