Guru Purnima 2024: इस दिन मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन
Guru Purnima 2024: इस दिन मनाई जा रही है गुरु पूर्णिमा, जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा अपने गुरुओं का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण दिन है. आइए जानें इस साल ये त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Guru Purnima 2024: इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि को लेकर थोड़ा भ्रम था. कुछ लोगों का मानना था कि गुरु पूर्णिमा 20 जुलाई को है, जबकि कुछ का मानना था कि यह 21 जुलाई को है. हालांकि, हिंदू कैलेंडर के अनुसार गुरु पूर्णिमा उसी दिन मनाई जाती है, जिस दिन सूर्योदय होता है. इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 20 जुलाई शाम 5:59 बजे से शुरू होकर 21 जुलाई दोपहर 3:46 बजे तक रहेगी. लेकिन सूर्योदय 21 जुलाई को सुबह 5:37 बजे होगा.

इसलिए, गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई, रविवार को ही मनाई जाएगी. उसी दिन आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान-दान और व्रत भी रखा जाएगा.

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Sawan 2024: सावन का हर सोमवार है खास, बन रहा है विशेष योग, जानिए तिथि और मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्नान-दान भी 21 जुलाई को ही करना चाहिए. आप ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:14 बजे से 4:55 बजे के बीच स्नान कर सकते हैं. यदि आप इस समय स्नान नहीं कर पाते हैं, तो सूर्योदय के बाद भी स्नान कर सकते हैं.

गुरु पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 5:37 बजे से देर रात 12:14 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:44 बजे से 3:39 बजे तक
अमृत काल: शाम 6:15 बजे से 7:45 बजे तक

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola