Garud Puran: प्रेम में बेवफाई करने वालों को मिलती है 3 नरकों की भयंकर सजा, दंड सुनकर कांप जाएगी रूह

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Dec 2025 8:11 PM

विज्ञापन

Garud Puran punishment (AI Image)

Garud Puran: प्रेम में धोखा देने वालों को गरुड़ पुराण में बहुत ही कठोर सजा दी जाती है. हिंदू धर्म में प्रेम को बेहद पवित्र माना गया है. जो भी व्यक्ति इस पवित्र रिश्ते का अपमान करता है और अपने साथी को धोखा देता है, उसे मरने के बाद नरक में बेहद कष्ट झेलना पड़ता है और तरह-तरह की कठोर सजा भुगतनी पड़ती है.

विज्ञापन

Garud Puran: गरुड़ पुराण में प्रेम में धोखा देना पाप माना गया है. कहा जाता है कि प्रेम का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र होता है. जब हम जन्म लेते हैं तभी से हम अनेक रिश्तों के बंधन में बंधे हुए होते हैं. लेकिन प्रेम का रिश्ता मात्र एक ऐसा रिश्ता होता है जिसे हम खुद से चुनते हैं. प्रेम में हम अपना विश्वास, समय किसी अन्य व्यक्ति को देते हैं. उनकी इच्छा और ख्वाहिशों को खुद से पहले रखते हैं. उनकी खुशी हमारे लिए सबसे ऊपर होती है. ऐसे में जब प्रेम के नाम पर सामने वाला आपको धोखा दे और आपके भावनाओं के साथ खिलवाड़ करे तो बहुत पीड़ा होती है. गरुड़ पुराण में ऐसा करने वालों के लिए कठोर सजा है.

प्रेम में धोखा देने पर गरुड़ पुराण में क्या सजा मिलती है?

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति प्रेम में धोखा देता है उन्हें तामिस्र नरक, महातामिस्र नरक और रौरव नरक भेजा जाता है. इसके साथ अगले जन्म में उनका जन्म पशु योनि में होता है. इसके अलावा ऐसे लोगों को अपने जीवनसाथी से 7 जन्मों तक वियोग सहना पड़ता है.

रौरव नरक में आत्मा को कौन सी सजा मिलती है?

प्रेम में धोखा देने वालों की आत्मा को रौरव नरक में रुरु नामक अतिशक्तिशाली और खूंखार जीव नोचता है. यह सजा आत्मा को हजारों-लाखों सालों तक मिलती है, जिससे उन्हें बेहद कष्ट होता है.

महातामिस्र नरक में प्रेम में धोखा देने वालों को क्या सजा दी जाती है?

महातामिस्र नरक में ऐसे लोगों को भूखा-प्यासा रखा जाता है, जिससे उनकी आत्मा बहुत ज्यादा तड़पती है.

अन्य कठोर सजाएं

  • इसके अलावा ऐसे लोगों को नरक में लोहे की गर्म भालों को शरीर पर लगाया जाता है, जिससे उन्हें बेहद कष्ट होता है.
  • अन्य प्रेमिका को छोड़कर किसी अन्य स्त्री के साथ संबंध बनाने वाले लोगों को अगले जन्म में नपुंसक बनाया जाता है. इसके अलावा पशु योनि में अगला जन्म मिलता है.
  • अपने प्रेमी को छोड़कर किसी अन्य पुरुष के साथ संबंध रखने वाली स्त्री अगले जन्म में छर्रगार और दो मुंह वाली सांप के रूप में जन्म लेती है.

यह भी पढ़ें: Garud Puran: गरुड़ पुराण में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है ये भयंकर सजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola