ePaper
Live Updates

Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Updated at : 10 Sep 2021 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

Ganesha Chaturthi 2021 Puja Vidhi: आज 10 सितंबर दिन शुक्रवार को गणेश चतुर्थी है. आज पूरे देश भर में गणेश पूजा का त्योहार मनाया जा रहा है. आज भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ये पर्व खासतौर से महाराष्ट्र में मनाया जाता है. आइए जानते है गणेश पूजा से जुड़ी पूरी जानकारी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

भगवान गणेश को सिंदूर जरूर लगाएं

गणेश जी को सिंदूर का तिलक जरूर लगाएं. मान्यता है कि सिंदूर लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

आज चांद नहीं देखने की है मान्यता

आज गणेश चतुर्थी है. आज रात में चांद नहीं देखने की मान्यता है. आज चांद देखने पर कलंक लगने का खतरा रहता है. अगर भूल से चंद्रमा के दर्शन हो जाएं तब इस मंत्र का 28, 54 या 108 बार जाप करने लेना चाहिए.

चन्द्र दर्शन दोष निवारण मन्त्र

सिंहःप्रसेनमवधीत् , सिंहो जाम्बवता हतः।

सुकुमारक मा रोदीस्तव, ह्येष स्यमन्तकः।।

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

गणेश चतुर्थी पर 5 ग्रहों के बन रहे शुभ संयोग

गणेश चतुर्थी पर इस बार 5 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, इस दौरान बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ में, शनि मकर राशि में, केतु वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे. ग्रहों की ये स्थिति कारोबार करने वाले जातकों के लिए शुभ है.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

गणपतिजी को भूलकर भी अर्पित न करें ये 5 चीजें

  • तुलसी- भगवान गणेशजी को भूलकर भी तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए. तुलसी विष्णुप्रिया है.

  • केतकी के और सफेद फूल- गणेशजी को कभी भी सूखे फूल अर्पित नहीं करना हैं. सूखे फूल अर्पित करना अशुभ होता है.

  • सफेद जनेऊ और सफेद वस्त्र- गणेश जी को सफेद जनेऊ भी अर्पित नहीं करते हैं. जनेऊ को हल्दी में पीला करके ही उन्हें अर्पित करें. इसी प्रकार उन्हें सफेद वस्त्र भी नहीं पहनाए जाते हैं.

  • सफेद चंदन- गणेजी को सफेद चंदन के बजाए पीला चंदर अर्पित करें या पीला चंदन लगाएं.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

आज इस तरह करें मंगल दोष का निवारण

मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए जातकों को हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद बांटना चाहिए. इसके साथ मंगल दोष से मुक्ति प्राप्त करने के लिए लोग हर एक मंगलवार को व्रत रखते हैं.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी,

माथे सिन्दूर सोहे, मूस की सवारी।

पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,

लड्डुअन का भोग लगे, सन्त करें सेवा।। ..

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा।

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।।

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया,

बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया।

‘सूर’ श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।।

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा ..

माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा।

दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।

कामना को पूर्ण करो जय बलिहारी।

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

इस मंत्र का करें जाप

Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
7:17 AM. 10 Sept 217:17 AM. 10 Sept

सबसे अधिक शुभ होता है मिट्टी की बनी प्रतिमा

मिट्टी की बनी हुई गणेश प्रतिमा को सबसे शुभ माना जाता है, इसलिाए इसकी ही स्थापना करनी चाहिए. सोने, चांदी या अन्य किसी धातु की बनी मूर्ति की भी पूजा की जा सकती है.

7:17 AM. 10 Sept 217:17 AM. 10 Sept

पूजा के समय राहु काल का रखें खास ध्यान

भगवान गणेश की पूजा के समय राहु काल का खास ध्यान रखना चाहिए. पंचांग के अनुसार 10 सितंबर 2021, शुक्रवार को राहु काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

7:17 AM. 10 Sept 217:17 AM. 10 Sept

पूजा सामग्री लिस्ट

आज भगवान गणेश जी की पूजा करने के लिए इन सामग्रियों को होना जरूरी है. भगवान गणेश की प्रतिमा, लाल कपड़ा, दूर्वा, जनेऊ, कलश, नारियल, पंचामृत, पंचमेवा, गंगाजल, रोली, मौली लाल पूजा थाली में जरूर रखें. पूजा के समय ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें. इसके बाद प्रसाद के रूप में मोदक और लड्डू वितरित करें.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

गणेश जी को पूजन में भूलकर भी तुलसी पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी जी ने भगवान गणेश से विवाह से मना कर दिया था, इससे नाराज हो कर गणपति बप्पा ने उन्हें श्राप दे दिया था.

Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

आज इस रंग का कपड़ा पहनना रहेगा शुभ

आज गणेश भगवान का दिन है. आज दिनभर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. आज नीले और काले रंग के कपड़े ना पहने, भगवान गणेश को लाल और पीला रंग प्रिय है. पूजा करते समय लाल या पीले रंग के कपड़े पहना शुभ रहेगा.

Ganesh ji ki aarti: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा… इस आरती और मंत्र से करें गणेशजी को प्रसन्न

7:17 AM. 10 Sept 217:17 AM. 10 Sept

10 दिन तक की जाती है भगवान गणपति की पूजा

पारंपरिक रूप से भाद्र शुक्ल चतुर्थी तिथि को श्रद्धालु अपने-अपने घरों में गणपति प्रतिमा को स्थापित करके उनकी प्राण-प्रतिष्ठा सहित पूजा करते हैं. गणपति पूजन का आयोजन 10 दिन तक किया जाता है. इसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा को बड़ी धूम-धाम से विदाई देकर विसर्जन करते हैं.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

गणेश चतुर्थी पर नहीं रहेगा भद्रा का साया

इस वर्ष गणेश चतुर्थी के दिन भद्रा का साया भी लग रहा है. गणेश चतुर्थी के दिन 11 बजकर 09 मिनट से रात 10 बजकर 59 मिनट तक पाताल निवासिनी भद्रा रहेगी. शास्त्रों के अनुसार पाताल निवासिनी भद्रा का होना शुभ फलदायी होता है. इससे समय धरती पर भद्रा का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है. दूसरी बात यह भी है कि गणपतिजी स्वयं सभी विघ्नों का नाश करने वाले विघ्नहर्ता हैं, इसलिए गणेश चतुर्थी पर लगने वाले भद्रा से लाभ ही मिलेगा.

Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
4:04 PM. 9 Sept 214:04 PM. 9 Sept

गणपति स्थापना पूजन का शुभ मुहूर्त

इस बार गणपति पूजन का शुभ मुहूर्त दिन में 12 बजकर 17 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में शुरू होगा और रात 10 बजे तक पूजन का शुभ समय रहेगा. पूजा के समय “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जप करते हुए गणपतिजी को जल, फूल, अक्षत, चंदन और धूप-दीप एवं फल नैवेद्य अर्पित करें. प्रसाद के रूप में गणेशजी को उनके अति प्रिय मोदक का भोग जरूर लगाएं.

1:35 PM. 10 Sept 211:35 PM. 10 Sept

गणेश पूजा का सकंल्प

गणपति पूजन शुरू करने से पहले सकंल्प लें. संकल्प करने से पहले हाथों में जल, फूल व चावल लें. सकंल्प में जिस दिन पूजन कर रहे हैं उस वर्ष, उस वार, तिथि उस जगह और अपने नाम को लेकर अपनी इच्छा बोलें. अब हाथों में लिए गए जल को जमीन पर छोड़ दें.

Ganesha Chaturthi 2021: आज है गणेश चतुर्थी, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
7:17 AM. 10 Sept 217:17 AM. 10 Sept

गणेश पूजन विधि

सर्वप्रथम चौकी पर लाल कपडा बिछा कर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करे. अपने बाएं हाथ की हथेली में जल लें एवं दाहिने हाथ की अनामिका उंगली व आसपास की उंगलियों से निम्न मंत्र बोलते हुए स्वयं के ऊपर एवं पूजन सामग्रियों पर जल छिड़कें. इसके बाद ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्था गतोsपि वा। या स्मरेत पुण्डरीकाक्षं स बाह्रामायंतर: शुचि:।। इसके बाद श्रद्धा भक्ति के साथ घी का दीपक लगाएं. दीपक रोली/कुंकु, अक्षत, पुष्प, से पूजन करें. फिर अगरबत्ती, धूपबत्ती जलाये. जल भरा हुआ कलश स्थापित करे और कलश का धूप, दीप, रोली, कुंकु, अक्षत, पुष्प से पूजन करें. अंत में गणेश जी की आरती करे. आरती के बाद 3 परिक्रमा करे और पुष्पांजलि दे.

4:04 PM. 9 Sept 214:04 PM. 9 Sept

अर्चन सामग्री

वेसन के लड्डू, लाजा (खील), जौ का सत्तू, सफेद तिल, चुरा (पोहा), गन्ना, केला, नारियल

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola