गणेश चतुर्थी पर 59 साल बाद बन रहा ऐसा दुर्लभ योग, इस दिन अपनी राशि में मौजूद रहेंगे सूर्य, बुध, शुक्र और शनि

Ganesh Chaturthi 2021: इस बार गणेश चुतुर्थी तिथि पर दुर्लभ योग बन रहा है. इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और शनि ग्रह अपनी-अपनी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार ऐसा संयोग 59 साल बाद बन रहा है. इस दिन चंद्र तुला राशि में शुक्र साथ रहेंगे.
Ganesh Chaturthi 2021: इस बार गणेश चुतुर्थी तिथि पर दुर्लभ योग बन रहा है. इस दिन सूर्य, बुध, शुक्र और शनि ग्रह अपनी-अपनी राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार ऐसा संयोग 59 साल बाद बन रहा है. इस दिन चंद्र तुला राशि में शुक्र साथ रहेंगे. वहीं, सूर्य अपनी राशि सिंह में तो बुध अपनी राशि कन्या में रहेंगे. शनि अपनी राशि मकर में और शुक्र अपनी राशि तुला में मौजूद रहेंगे.
ये चार ग्रह अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे. गुरु कुंभ राशि में रहेंगे. इस राशि में दो बड़े ग्रह गुरु और शनि वक्री हैं. ज्योतिष के अनुसार, 59 साल पहले 3 सितंबर 1962 को गणेश चतुर्थी चित्रा नक्षत्र से शुरू हुई थी. उस समय भी चंद्र शुक्र के साथ तुला राशि में थे और सूर्य, बुध, शुक्र और शनि, ये चारों ग्रह अपनी-अपनी राशि में स्थित थे. आइए जानते है राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला समय…
मेष- इस राशि को कई तरह के लाभ मिलेंगे. सभी प्रकार की अनुकूलता रहेगी. खुशियों की प्राप्ति होगी और संतान से प्रसन्न्ता मिलेगी.
वृषभ- विवादों में विजय मिलेगी. इस दिन गणेश पूजा करने से रुका कार्य पूरा होगा. मित्रों से सहयोग मिलेगा.
मिथुन- घर-बाहर सभी ओर सम्मान मिलेगा. जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति का योग बनेगा. जोखिमपूर्ण कार्य नहीं करें.
कर्क- आधुनिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करेंगे और किसी बड़े काम के बन जाने से खुशी होगी. विवाह प्रस्ताव मिलेंगे.
सिंह- आज सोचे हुए काम बनेंगे और विशेष उपलब्धियों की प्राप्ति होगी. विदेश जाने की इच्छा रखने वालों को सफलता मिलेगी.
कन्या- खोए हुए धन और नुकसान की पूर्ति संभव है. धार्मिक यात्रा का योग बनेगा और किसी बड़े आय देने वाले काम की स्थापना होगी.
तुला- यह राशि अपने खराब दौर से गुजर रही थी, लेकिन अब अच्छे समय की ओर जा रही है. प्रसन्नतादायक समाचार की प्राप्ति होगी एवं संतान सुख मिलेगा.
वृश्चिक- गणेशजी के जाते समय कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. जमीन संबंधी लाभ होने का योग है. धन की समस्या भी दूर होगी.
धनु- नुकसान पहुंचाने वालों को खोजने में सफल होंगे और शत्रुओं का नाश करने में सफल होंगे. जीवन साथी से प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं सम्मान मिलेगा.
मकर- यह समय अच्छा रहेगा एवं कीर्ती में वृद्धि होगी. नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी. नए योजनाएं पर काम करेंगे.
कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे. यात्रा में तकलीफ हो सकती है. धार्मिक कार्य करने का मौका मिलेगा.
मीन- गणेश जी और लक्ष्मी जी की विशेष प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है. किसी भूमि के सौदे को हल्के से न लें.
P0sted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




