Dussehra 2025 Date: रावण वध के साथ हुआ दशहरा पर्व का समापन, अब अगले साल इस दिन मनाई जाएगी विजयादशमी

Updated at : 11 Oct 2025 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Dussehra 2025 Date

Dussehra 2025 Date

Dussehra 2025 Date: दशहरा पर्व का समापन हो चुका है. आपको बता दें अगले साल यानी 2025 में नवरात्रि की शुरूआत सितंबर माह से ही हो जाएगी. यहां जानें दशहरा कब मनाया जाएगा.

विज्ञापन

Dussehra 2025 Date: विजयादशमी के दिन भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था। इसी कारण से इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाने की परंपरा शुरू हुई. आज 12 अक्टूबर 2024 को रावण वध के साथ विजयदशमी मनाई गई. आइए जानें अगले साल यानी 2025 में दशहरा पर्व कब मनाया जाएगा.

Panchak 2024: दशहरा समाप्त होते ही लग जायेगा पंचक, जानें इस दौरान कौन से काम ना करें

अगले साल कब मनाया जाएगा दशहरा ?

2025 में दशहरा 2 अक्टूबर को होगा। इस दिन गांधी जयंती का भी आयोजन किया जाता है। दशहरा की दशमी तिथि 1 अक्टूबर की शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर की शाम 7 बजकर 10 मिनट तक चलेगी.

दुर्गा पूजा 2025 कब है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, दुर्गोत्सव, जो षष्ठी से प्रारंभ होकर विजयादशमी या दशहरा पर समाप्त होने वाले पांच दिवसीय उत्सव को दर्शाता है, 28 सितंबर से आरंभ होगा और 2 अक्टूबर, 2025 को समाप्त होगा.

महालया 2025 कब है?

देवी पक्ष की शुरुआत देवी दुर्गा के पृथ्वी पर आगमन के साथ होती है, जो महालया अमावस्या के बाद के दिन से प्रारंभ होती है. यह पितृ पक्ष के समापन का संकेत है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 2025 में पितृ पक्ष 07 सितंबर से प्रारंभ होकर 21 सितंबर को समाप्त होगा. महालया अमावस्या, जो पितृ पक्ष का अंतिम दिन है, 2025 में बुधवार, 21 सितंबर को मनाई जाएगी.
महालया के अवसर पर हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. इसके अगले दिन देवी पक्ष की शुरुआत होती है, जिसके साथ चंडी पाठ सहित दुर्गा पूजा का आयोजन भी प्रारंभ होता है.

दुर्गा पूजा 2025 का कैलेंडर

महालया: रविवार, 21 सितंबर, 2025
महा पंचमी: शनिवार, 27 सितंबर, 2025
महा षष्ठी: रविवार, 28 सितंबर, 2025
महा सप्तमी: सोमवार, 29 सितंबर, 2025
महा अष्टमी: मंगलवार, 30 सितंबर, 2025
महानवमी: बुधवार, 1 अक्टूबर, 2025
विजयादशमी / दशहरा: गुरुवार, 2 अक्टूबर, 2025

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola