Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी, खुल जाएगी किस्मत की चाबी

Published by : Neha Kumari Updated At : 13 Oct 2025 4:50 PM

विज्ञापन

AI Image

Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के दिन नया सामान खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. कहते हैं कि इस दिन सामान खरीदने से घर की धन-समृद्धि 13 गुना बढ़ जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि अलग-अलग राशि वाले लोगों को इस दिन क्या खरीदना चाहिए.

विज्ञापन

Dhanteras 2025: धनतेरस का पावन त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस पर्व को हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की आराधना की जाती है. इस दिन सोना-चांदी और नई वस्तुएं खरीदने को विशेष महत्व दिया जाता है.धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन की गई खरीदारी घर में धन-वैभव और समृद्धि लाती है. ऐसे में ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि यदि इस दिन अलग-अलग राशि के जातक अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष चीजें खरीदें, तो उन्हें मनचाहा फल प्राप्त होता है.

मेष राशि वाले जातकों को धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मेष राशि वाले जातकों को पीतल के बर्तन और चांदी के गहने या सिक्के खरीदने चाहिए. ऐसा करने से भगवान धनवंतरि की कृपा घर पर बनी रहती है, जीवन में सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां खत्म होती हैं.

धनतेरस के दिन वृष राशि वाले लोगों के लिए क्या खरीदना शुभ होगा?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस के पावन दिन पर वृष राशि वाले लोगों के लिए सोने और हीरे के गहने खरीदना बेहद शुभ होगा.

मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह धनतेरस काफी खास होने वाला है. आप इस दिन कांसे का बर्तन खरीदें और पन्ना रत्न धारण करें. धनतेरस के दिन ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.

कर्क राशि वाले जातक धनतेरस पर क्या खरीदें?

कर्क राशि जातकों को इस दिन माता लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा खरीदनी चाहिए. प्रतिमा आप पीतल या मिट्टी की अपनी इच्छा अनुसार खरीद सकते हैं.

सिंह राशि वालों को धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को धनतेरस के दिन सोने का कोई गहना, चाहे छोटा ही सही, अवश्य खरीदना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.

कन्या राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

इस दिन कन्या राशि वाले लोग कांसे का बर्तन खरीद सकते हैं. इससे माता लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि का आशीर्वाद आपके घर पर बना रहेगा.

तुला राशि वाले जातक धनतेरस के पावन दिन पर किस चीज की खरीदारी करें?

तुला राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन चांदी की धातु से बनी चीजें खरीदनी चाहिए. आप चाहें तो इस दिन चांदी के आभूषण जैसे पायल, अंगूठी, बिछिया और अन्य गहने खरीद सकते हैं. इसके अलावा आप माता लक्ष्मी और गणेश की चांदी की प्रतिमाएं भी खरीद सकते हैं.

धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वाले जातक क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों को घर में उपयोग होने वाली चीजें जैसे झाड़ू, बर्तन और सजावट का सामान खरीदना चाहिए.

धनु राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

धनु राशि वाले लोगों को धनतेरस के दिन घर सजाने का सामान, बर्तन और सोने के आभूषण समेत अन्य चीजें खरीदनी चाहिए.

मकर राशि वाले जातकों को धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए?

मकर राशि वाले जातक इस दिन पीतल का बर्तन खरीद सकते हैं. पीतल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र धातु माना जाता है.

धनतेरस के दिन कुंभ राशि वाले जातक क्या खरीदें?

धनतेरस के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को चांदी के गहने और तांबे का बर्तन खरीदने का सुझाव दिया जाता है.

मीन राशि वाले जातक धनतेरस के दिन क्या खरीदें?

मीन राशि वाले जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी के गहने और वाहन खरीदना बेहद शुभ होगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, जानें इसके अलावा और क्या खरीदना रहेगा शुभ

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti

ये भी पढ़े  Dhanteras Ki Katha

ये भी पढ़े: Dhanteras Puja Vidhi

ये भी पढ़ेGanesh Ji Ki Aarti

ये भी पढ़ेMaata Laxmi Mantra

ये भी पढ़े Laxmi Ji Ki Aarti

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola