Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha In Hindi: देवउठनी एकादशी पर जरूर सुने ये व्रत कथा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Oct 2025 4:18 PM
देवउठनी एकादशी व्रत कथा
Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha In Hindi: देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की योगनिद्रा से जागृति का प्रतीक है. इस दिन से सभी देवता जागते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है. मान्यता है कि इस व्रत की कथा सुनने से पापों का नाश होता है और विष्णु कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha In Hindi: इस साल गृहस्थ लोग देवउठनी एकादशी का व्रत 1 नवंबर को रखेंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग यह व्रत 2 नवंबर को करेंगे. देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. कहा जाता है कि इसी दिन से सभी देवता भी जागते हैं और चातुर्मास का अंत हो जाता है.
इस दिन भगवान विष्णु का व्रत और पूजा करने से सभी पाप मिट जाते हैं और मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है. व्रत के दौरान देवउठनी एकादशी की कथा सुनना बहुत शुभ माना जाता है.
देवउठनी एकादशी व्रत कथा(Dev Uthani Ekadashi Vrat Katha)
बहुत समय पहले एक राजा था जो बहुत धर्मी और न्यायप्रिय था उसके राज्य में हर कोई — चाहे राजा हो, मंत्री हो या आम जनता — सब एकादशी के दिन व्रत रखते थे. उस दिन कोई भी अन्न नहीं खाता था, केवल भगवान विष्णु की पूजा और भक्ति होती थी.
एक दिन दूसरे राज्य से एक आदमी उस राजा के दरबार में नौकरी मांगने आया. राजा ने कहा, “मैं तुम्हें नौकरी दूँगा, लेकिन एक शर्त है — हमारे राज्य में एकादशी के दिन कोई अन्न नहीं खाता, उस दिन सिर्फ फलाहार होता है.” वह आदमी बोला, “ठीक है महाराज, मैं मानता हूँ.”
कुछ दिन बाद एकादशी आई. सब लोग फलाहार कर रहे थे, उस आदमी को भी फल और दूध दिया गया. लेकिन उसका पेट नहीं भरा. वह राजा के पास जाकर बोला, “महाराज, मुझसे भूखा नहीं रहा जाता, कृपया मुझे अन्न दे दीजिए.” राजा ने समझाया, “आज एकादशी है, अन्न खाना मना है.” लेकिन वह आदमी नहीं माना. आखिर में राजा ने कहा, “ठीक है, जो करना है करो,” और उसे अन्न दे दिया.
वह आदमी नदी किनारे गया, स्नान किया और वहीं अन्न पकाने लगा. जब खाना तैयार हो गया, तो उसने भगवान विष्णु को पुकारा — “आइए प्रभु! भोजन तैयार है.”
तभी भगवान विष्णु स्वयं पीताम्बर (पीले वस्त्र) धारण किए, चार भुजाओं वाले रूप में प्रकट हो गए. वे उसके साथ बैठकर प्रेम से भोजन करने लगे. भोजन के बाद भगवान अदृश्य हो गए.
कुछ दिन बाद अगली एकादशी आई. इस बार वह आदमी राजा से बोला, “महाराज, इस बार मुझे दुगना अन्न चाहिए.”
राजा ने आश्चर्य से पूछा, “क्यों?” वह बोला, “महाराज, पिछली बार मेरे साथ भगवान विष्णु भी भोजन करने आए थे, इसलिए अन्न कम पड़ गया.”
राजा यह सुनकर हैरान रह गया. उसने सोचा, “मैं तो सालों से व्रत रखता हूँ, पूजा करता हूँ, फिर भी मुझे भगवान के दर्शन नहीं हुए, और इस व्यक्ति को हुए!” राजा ने कहा, “अगली बार मैं भी तुम्हारे साथ चलूंगा और देखूंगा.”
अगली एकादशी को राजा उसके साथ गया और पेड़ के पीछे छिप गया. वह व्यक्ति फिर स्नान करके भोजन बनाने लगा और भगवान को पुकारने लगा — “हे विष्णु! आइए, भोजन तैयार है.”
लेकिन इस बार भगवान नहीं आए। शाम तक वह पुकारता रहा, फिर दुखी होकर बोला, “हे प्रभु, अगर आप नहीं आए तो मैं नदी में कूदकर प्राण त्याग दूँगा.”
इतना कहते ही वह नदी की ओर बढ़ा. उसके सच्चे भाव और प्रेम को देखकर भगवान तुरंत प्रकट हुए और बोले — “रुको भक्त! मैं आ गया हूं”
भगवान उसके साथ बैठकर फिर भोजन करने लगे. भोजन के बाद बोले, “अब तुम मेरे धाम चलो,” और उसे अपने दिव्य विमान में बिठाकर वैकुंठ ले गए.
यह सब देखकर राजा आश्चर्यचकित रह गया. उसके मन में विचार आया “मैं तो वर्षों से पूजा-पाठ करता हूं, लेकिन मुझमें सच्ची भक्ति नहीं थी. यह व्यक्ति नियम तो तोड़ गया, पर उसका मन भगवान के प्रति सच्चा था, इसलिए प्रभु ने उसे दर्शन दिए.”
उस दिन के बाद राजा का जीवन बदल गया. उसने समझ लिया कि भगवान की प्राप्ति केवल व्रत या उपवास से नहीं, बल्कि सच्चे मन, श्रद्धा और प्रेम से होती है. उसने भी उसी दिन से पूरे भाव से पूजा शुरू कर दी. अंत में उसे भी स्वर्ग की प्राप्ति हुई.
देवउठनी एकादशी की यह कथा हमें सिखाती है कि व्रत का असली मतलब सिर्फ अन्न त्यागना नहीं, बल्कि मन की पवित्रता और भगवान के प्रति सच्चे भाव रखना है. जब भक्ति सच्ची होती है, तो भगवान खुद अपने भक्त के पास आते हैं.
ये भी पढ़े: आज मनाई जा रही है देवउठनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










