Dattatreya Jayanti 2024: कल है दत्तात्रेय जयंती, जानें किस विधि विधान से करें पूजा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Dec 2024 6:35 AM

विज्ञापन

Dattatreya Jayanti 2024

Dattatreya Jayanti 2024: दत्तात्रेय भगवान का सनातन वैदिक उपासना और सन्यास धर्म में अत्यधिक महत्व है। इस पर्व के अवसर पर सद्गृहस्थों द्वारा व्रत और पूजन का आयोजन किया जाता है, वहीं दशनाम सन्यासियों के अखाड़ों में विशेष आध्यात्मिक प्रवचन भी आयोजित होते हैं, जिससे आराधना और साधना के माध्यम से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

Dattatreya Jayanti 2024:  हिंदू धर्म में भगवान दत्तात्रेय का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. श्रीमद्भागवत सहित कई धार्मिक ग्रंथों में इनका उल्लेख किया गया है. कुछ ग्रंथों में इन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शिव का संयुक्त अवतार माना गया है, जबकि अन्य में केवल भगवान विष्णु का अवतार बताया गया है. भारत में भगवान दत्तात्रेय के कई मंदिर स्थित हैं. हर वर्ष अगह मास की पूर्णिमा को दत्तात्रेय जयंती का आयोजन किया जाता है. जानें इस वर्ष दत्तात्रेय जयंती कब है, साथ ही पूजा की विधि और अन्य संबंधित जानकारी.

कल है दत्तात्रेय जयंती

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि 14 दिसंबर को अपराह्न 4 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगी. इसका समापन 15 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर होगा. अतः दत्तात्रेय जयंती 14 दिसंबर को मनाई जाएगी. इस दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने वाले भक्त गुरु और ईश्वर दोनों का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

Anang Trayodashi 2024 Vrat Katha: आज अनंग त्रयोदशी पर यहां से पढ़ें ये व्रत कथा

भगवान दत्त की पूजा करने की विधि

14 दिसंबर, शनिवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और हाथ में जल-चावल लेकर व्रत और पूजा का संकल्प लें. शाम को एक स्वच्छ स्थान पर एक पटिया रखें और इसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान दत्तात्रेय की प्रतिमा स्थापित करें.

सबसे पहले भगवान को कुंकुम से तिलक करें, फिर फूल और माला अर्पित करें. शुद्ध घी का दीपक जलाना न भूलें. हाथ में फूल लेकर नीचे लिखा मंत्र बोलें और इसे भगवान दत्तात्रेय को अर्पित करें-

ऊं अस्य श्री दत्तात्रेय स्तोत्र मंत्रस्य भगवान नारद ऋषि: अनुष्टुप छन्द:,

श्री दत्त परमात्मा देवता:, श्री दत्त प्रीत्यर्थे जपे विनोयोग:.

इसके बाद एक-एक करके गुलाल, अबीर, चंदन आदि चीजें भगवान दत्तात्रेय को चढ़ाएं. अपनी इच्छानुसार भोग लगाएं और आरती करें. यदि संभव हो तो नीचे लिखे मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें. मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें.

ऊं द्रां दत्तात्रेयाय नम:

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola