Choti Diwali 2024: छोटी दिवाली पर है यमराज की पूजा का विशेष महत्व

Choti Diwali 2024
Choti Diwali 2024: छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली और रूप चौदस के नाम से भी जाना जाता है. आज पूरे देश में छोटी दिवाली का उत्सव मनाया जाएगा. इस वर्ष छोटी दिवाली के अवसर पर कई शुभ योग बन रहे हैं. ऐसे में शाम के समय शुभ मुहूर्त में पूजा करने से आपको दोगुना लाभ प्राप्त होगा.
Choti Diwali 2024: इस साल 20 अक्टूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जा रही है. कि छोटी दिवाली के दिन यमराज, जो मृत्यु के देवता हैं, की पूजा करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है. इस दिन यम के नाम का दीपक जलाने की परंपरा भी है. यहां छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री की सूची देखें.
छोटी दिवाली पूजा का महत्व
छोटी दिवाली के अवसर पर यमराज की पूजा का विशेष महत्व है. यह मान्यता है कि इस पूजा के माध्यम से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति प्राप्त होती है. इसके साथ ही, अकाल मृत्यु से भी बचाव होता है. इस दिन दीपदान करना अत्यंत आवश्यक है.
Choti Diwali 2024 Upay: छोटी दिवाल की जाती है यमराज की पूजा, जानें कारण
Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी में इस दिशा में जलाएं यम का दीपक
छोटी दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त 2024
चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:04 बजे से आरंभ होगी और 31 अक्टूबर को दोपहर 03:11 बजे समाप्त होगी. छोटी दिवाली का पूजन मुहूर्त मेष लग्न में 30 अक्टूबर की शाम 04:36 बजे से 06:15 बजे तक निर्धारित है.
छोटी दिवाली पर यमराज की पूजा का विशेष महत्व
छोटी दिवाली के दिन यमराज की पूजा का विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि इस पूजा से नरक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती है. इसके अतिरिक्त, अकाल मृत्यु का भय भी टल जाता है. इस दिन दीपदान करना अनिवार्य है.
नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली पूजा विधि, नियम
छोटी दिवाली के दिन स्नान से पूर्व शरीर पर तिल का तेल लगाना चाहिए.
स्नान के बाद हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें.
पूजा के दौरान हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.
धूप और दीप जलाकर आरती करें.
बजरंगबली को भोग अवश्य लगाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शौर्य पुंज
मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










