Choti Diwali 2024 Upay: छोटी दिवाल की जाती है यमराज की पूजा, जानें कारण

Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Oct 2024 3:53 PM

विज्ञापन

Choti Diwali 2024 Upay

Choti Diwali 2024 Upay: छोटी दिवाली के अवसर पर मुख्यतः भगवान श्रीकृष्ण, मां काली और यमराज की पूजा का महत्व है. इस दिन संध्या के समय यमराज को दीप जलाकर अर्पित किया जाता है. घर के पांच कोनों में तिल के तेल के दीपक प्रज्वलित किए जाते हैं. इसी प्रकार, हम आपको छोटी दिवाली से संबंधित ज्योतिष उपायों की जानकारी प्रदान करेंगे.

विज्ञापन

Choti Diwali 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अक्टूबर को अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगी. इसका समापन अगले दिन 31 अक्टूबर को अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट पर होगा. नरक चतुर्दशी हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इसे दीपावली से एक दिन पूर्व और धनतेरस के एक दिन बाद मनाने की परंपरा है. कुछ स्थानों पर इसे छोटी दिवाली, रूप चौदस, नरक चौदस और काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन कुछ खास उपाय किए जाते हैं, जिससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आइए जानें

यमराज की पूजा

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, छोटी दिवाली के अवसर पर यमराज की पूजा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस दिन उनके नाम का दीप जलाना भी आवश्यक माना जाता है. ऐसा मानना है कि यम देव की पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है.

Narak Chaturdashi 2024: नरक चतुर्दशी में इस दिशा में जलाएं यम का दीपक

Happy Chhoti Diwali 2024 Wishes: रोशनी का त्योहार आपके मार्ग को … छोटी दिवाली पर यहां से भेजें शुभकामनाएं

मां काली की पूजा

नरक चतुर्दशी, जिसे काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है, के दिन माता कालिका की पूजा करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं.

तेल से मालिश करें

छोटी दिवाली के दिन तेल से मालिश करने की परंपरा है. इसके बाद स्नान करना चाहिए. मान्यता है कि चतुर्दशी के दिन तेल में माता लक्ष्मी और सभी जलों में मां गंगा का वास होता है, जिससे जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है.

छोटी दिवाली पर करें ये काम

छोटी दिवाली के दिन रोली, गुलाब के फूल और लाल चंदन की पूजा करके इन्हें एक लाल वस्त्र में बांध दें. इसे घर की तिजोरी में रखने से धन की प्राप्ति होती है और अनावश्यक खर्चों में कमी आती है. इस प्रकार, धन घर में स्थिर रहने लगता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola