Chandra Grahan 2026: अगले साल होली पर लगेगा पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Sep 2025 6:31 AM

विज्ञापन

अगले साल 2025 कब पड़ेगा पहला चंद्रग्रहण

Chandra Grahan 2026: साल 2026 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे. पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन पड़ेगा, जो भारत में दिखाई देगा और इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. आइए जानें डिटेल्स

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: साल 2025 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है. अब नया साल 2026 दो चंद्र ग्रहणों का साक्षी बनेगा. इनमें से पहला मार्च में और दूसरा अगस्त में लगेगा. एक आंशिक (खण्डग्रास) और दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. दोनों की विशेषताएं और भारत में दिखने की स्थिति अलग-अलग रहेगी.

2026 का पहला चंद्र ग्रहण – 3 मार्च 2026

पहला चंद्र ग्रहण मंगलवार, 3 मार्च 2026 को होगा, जो होली से ठीक पहले पड़ेगा. यह खण्डग्रास चंद्र ग्रहण होगा. पंचांग के अनुसार उस दिन फाल्गुन पूर्णिमा रहेगी.

  • समय: शाम 6:26 बजे से शुरू होकर 6:46 बजे तक, कुल लगभग 20 मिनट 28 सेकंड की अवधि.
  • दृश्यता: यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर और दक्षिण अमेरिका में देखा जा सकेगा.
  • भारत में दृश्यता: भारत में यह दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य रहेगा.
  • सूतक समय: सुबह 9:39 बजे से लेकर शाम 6:46 बजे तक.

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण – 28 अगस्त 2026

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 28 अगस्त 2026 को लगेगा. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा.

  • दृश्यता: मुख्य रूप से उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप तथा अफ्रीका के कुछ हिस्सों में.
  • भारत में स्थिति: यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
  • इस तरह साल 2026 में एक खण्डग्रास और एक पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जिनमें से केवल मार्च वाला भारत में दिखेगा.

अब चंद्र ग्रहण के बाद 14 दिन में सूर्य ग्रहण, बनेगा खास खगोलीय संयोग

चंद्र ग्रहण और सूतक का महत्व

हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण का विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व माना गया है. मान्यता है कि जब चंद्रमा पर ग्रहण लगता है, तो उस समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है और किए गए कार्यों का फल सामान्य समय से भिन्न होता है. इसी कारण ग्रहण से पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है, जिसमें पूजा-पाठ, भोजन और शुभ कार्यों पर प्रतिबंध लगाया जाता है. सूतक का पालन मुख्यतः मंदिरों में और धार्मिक परिवारों में किया जाता है. इसका उद्देश्य शुद्धता और आध्यात्मिक साधना को बनाए रखना होता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola