Chandra Grahan 2025: लगने जा रहा है साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें जरूरी सवाधानियां और नियम

चंद्र ग्रहण के दौरान जरूरी सवाधानियां और नियम
Chandra Grahan 2025: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है, जो भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा. जानें ग्रहण का समय, सूतक की महत्ता, बरती जाने वाली सावधानियां और वे जरूरी नियम जो मानने अनिवार्य हैं.
Chandra Grahan 2025: इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है. यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भारत में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 30 मिनट की रहेगी.
ग्रहण की शुरुआत: रात 9:57 बजे
पूर्ण ग्रहण अवधि: 11:01 PM से 12:23 AM (1 घंटा 22 मिनट)
ग्रहण का समापन: तड़के 1:27 AM
सूतक काल और उसका महत्व
ग्रहण से पहले 9 घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है. यानी इस बार सूतक दोपहर 1:57 बजे से लगेगा. हिंदू धर्म में सूतक काल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दौरान शुभ कार्य, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यक्रम वर्जित होते हैं.
Ashwin Month 2025 Festival List: होने जा रहा है आश्विन माह का आरंभ, मनाए जाएंगे ये सारे व्रत त्योहार
सूतक काल के नियम
- मंदिरों के द्वार बंद कर दिए जाते हैं.
- देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाता.
- भोजन, पकाने और खाने-पीने से परहेज़ किया जाता है.
- ग्रहण समाप्ति के बाद घर और मंदिर की शुद्धि-सफाई आवश्यक है.
- इस दौरान दान-पुण्य और मंत्र जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है.
सावधानियां जो रखनी चाहिए
- गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें.
- बाल और नाखून काटने से बचें.
- पके भोजन में तुलसी पत्र या दूर्वा डाल दें.
- भक्तों को इस समय ध्यान, साधना और भगवान का स्मरण करना चाहिए.
भारत में प्रभाव
क्योंकि यह ग्रहण भारत में पूरी तरह दिखाई देगा, इसलिए पूरे देश में सूतक काल का पालन अनिवार्य रहेगा. ग्रहण के बाद स्नान, शुद्धिकरण, दान और पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










