Bakrid 2025 आज, कैसे मनाया जाता है ईद-उल-अजहा, जानें सब कुछ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 07 Jun 2025 4:05 AM

विज्ञापन

Bakrid 2025 Today

Bakrid 2025: बकरीद को ईद-उल-अज़हा या कुर्बानी की ईद के नाम से भी जाना जाता है। यह इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल है। बकरीद हमें यह संदेश देती है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें त्याग, सच्चाई और मानवता का भाव निहित हो। इस दिन मुस्लिम समुदाय कुर्बानी की रस्म निभाकर उस ऐतिहासिक क्षण को याद करता है जब पैगंबर हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) ने अल्लाह के आदेश पर अपने पुत्र की बलि देने का निश्चय किया था.

विज्ञापन

Bakrid 2025: इस्लामी पंचांग के अनुसार, ईद-उल-अज़हा का त्योहार ज़ु अल-हज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है, जो इस्लामी वर्ष का 12वां और अंतिम महीना होता है. इस वर्ष ज़ु अल-हज्जा 30 दिनों का है और आज 7 जून 2025 को बकरीद का पावन पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है.

बकरीद का इतिहास

ईद-उल-अज़हा का पर्व पैगंबर हज़रत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की आज़माइश से जुड़ा हुआ है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अल्लाह ने उनकी निष्ठा की परीक्षा लेने के लिए आदेश दिया कि वे अपने सबसे प्रिय पुत्र इस्माईल (अलैहिस्सलाम) की कुर्बानी दें. एक रात हज़रत इब्राहीम को सपना आया, जिसमें उन्हें अपने बेटे की बलि चढ़ाने का निर्देश मिला. उन्होंने इस आदेश को अल्लाह की इच्छा मानते हुए पूरी आस्था और समर्पण से उसे पूरा करने का निश्चय किया.

Happy Eid-ul-Adha 2025 Wishes: ईद-उल-अजहा 2025 पर आज भेजें अपनों को ये खास मैसेज

बकरीद का धार्मिक महत्व

ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद भी कहा जाता है, इस्लामी पंचांग के 12वें महीने जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाई जाती है. यह पर्व हज यात्रा के समापन का प्रतीक भी है, जिसमें दुनियाभर से लाखों मुसलमान मक्का (सऊदी अरब) जाकर इस्लाम के पांचवें स्तंभ हज को पूरा करते हैं. बकरीद के दिन दी जाने वाली कुर्बानी भी इस्लाम के महत्वपूर्ण कर्तव्यों में गिनी जाती है.

कुर्बानी के नियम और भावना

इस्लाम में कुर्बानी केवल जानवर की बलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आंतरिक समर्पण, त्याग और भक्ति की भावना को दर्शाती है. कुर्बानी का मांस तीन हिस्सों में बांटा जाता है — एक भाग गरीबों और जरूरतमंदों को, दूसरा रिश्तेदारों और पड़ोसियों को, और तीसरा हिस्सा स्वयं के लिए रखा जाता है. यह प्रथा समाज में सहयोग, समभाव और भाईचारे को बढ़ावा देती है.

भारत में बकरीद की परंपराएं

भारत में बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय सुबह-सवेरे ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा करता है. नमाज़ के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की जाती है और मांस को तयशुदा हिस्सों में बांटकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है. इस शुभ अवसर पर लोग नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयां तैयार की जाती हैं और दोस्तों व रिश्तेदारों का स्वागत गर्मजोशी से किया जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola